ऑर्टिकल 370 हटाने से बौखलाया पाकिस्तान, आनन-फानन में लिया बड़ा फैसला
पाक विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार कश्मीर विवाद के दूसरे पक्ष के रुप में पाक ऑर्टिकल 370 को खत्म करने वाले भारत के इस फैसले को काउंटर करने के लिये हर संभव कानूनी कदम उठाएगा।
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है, सरकार ने राज्य को स्पेशल स्टेटस देने वाले संविधान के ऑर्टिकल 370 और 35ए को खत्म कर दिया है, जम्मू-कश्मीर अब केन्द्र शासित प्रदेश हो गया है, इसके साथ ही लद्दाख को भी कश्मीर से अलग कर केन्द्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया है, मोदी सरकार के इस फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खलबली मच गई है, कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा के लिये मंगलवार को पाक असेंबली ने ज्वाइंट सेशन बुलाया है।एकतरफा फैसला
बौखलाये पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में जम्मू-कश्मीर की स्थिति को विवादास्पद माना गया है,
लिहाजा भारत सरकार का फैसला एकतरफा है, ये फैसला जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के लोगों को भी स्वीकार नहीं है।
कानूनी कदम उठाएंगे
पाक विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार कश्मीर विवाद के दूसरे पक्ष के रुप में पाक ऑर्टिकल 370 को खत्म करने वाले भारत के इस फैसले को काउंटर करने के लिये हर संभव कानूनी कदम उठाएगा,
पाक कश्मीर को लेकर अपने संकल्प पर आज भी कायम है, कश्मीर के राजनीतिक लोकतांत्रिक और नैतिक विकास के लिये हम लड़ते रहेंगे।
चरमपंथी सरकार
वहीं पाक के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने कश्मीर में ऑर्टिकल 370 हटाने को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है,
उन्होने कहा कि कश्मीर में ऑर्टिकल 370 खत्म करके चरमपंथी भारत सरकारे ने अपने इरादे जाहिर कर दिये हैं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन ने ट्विटर पर लिखा, आईओके में चरमपंथी भारत सरकार के इरादे स्पष्ट हैं, राष्ट्रपति को तुरंत आईओके में आक्रामकता के मद्देनजर संसद में संयुक्त सत्र बुलाना चाहिये।


