खतरनाक साजिश रच रहा है पाकिस्तान, सामने आई सेटेलाइट तस्वीरें
पाक कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से बौखलाया हुआ है, यही वजह है कि वो कोई बड़ी साजिश रचने के फिराक में है।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से भारत-पाक के बीच तनाव बढ गया है, खबर है कि कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बादे से पाकिस्तान पगलाया हुई है,पाकिस्तानी सेना खतरनाक साजिश रच रही है, खुफिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना को इस साजिश में पीएम इमरान खान भी पूरा साथ दे रहे हैं, पाक में अभी जिस तरह की हलचल देखने को मिल रही है, उसे देखकर लगता है कि पाकिस्तान या तो युद्ध की तैयारी कर रहा है, या भारत से डरकर बचाव में लगा हुआ है।
बड़ी साजिश के फिराक में
बताया जा रहा है कि पाक कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से बौखलाया हुआ है, यही वजह है कि वो कोई बड़ी साजिश रचने के फिराक में है, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस ने सैटेलाइट से जो तस्वीरें भेजी है,
उससे भारत की चिंता बढ सकती है, सैलेलाइट से मिली तीन तस्वीरों से को देखने से लगता है कि पाक के तीन बंदरगाहों में एक जैसा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, पाक के तीन प्रमुख नौसैनिक बंदरगाह कराची, ओरमारा और ग्वादर को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है।
नौसैनिक अड्डा खाली
इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है, कि ओरमारा में जिन्ना नौसैनिक अड्डा अब पूरी तरह से खाली है, वहीं दायीं ओर का इनसेट ग्वादर बंदरगाह को भी पूरी तरह से खाली करा दिया गया है,
जबकि बायीं तरफ का इनसेट कराची में नौसैनिक डॉक के तीन जहाज खड़े दिखाई दे रहे हैं, पिछले तीन महीनों से ली जा रही इस सैटेलाइट तस्वीर में ये तस्वीर सबसे अलग दिख रही है।
एयरफोर्स कैंप
इससे भी बड़ी चिंता की बात ये है कि रावलपिंडी में चाकलाला के नूर खान पाकिस्तान एयरफोर्स बेस कैंप को भी पूरी तरह से खाली करा दिया गया है,
इन तस्वीरों को देखने से पता चला है कि बायीं ओर की तस्वीरे जो दिख रही है, कश्मीर को लेकर पाकिस्तान में खलबली मची हुई है, जबकि उसी के बगल की तस्वीर में साफ दिख रहा है, कि सबकुछ सामान्य है।



