डर से गिरा पाक का शेयर बाजार, मोदी इमरान के हाथ से कटोरा भी छिन लेंगे

ट्विटर पर लोगों का कहना है, कि इमरान खान सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है, नरेन्द्र मोदी उनके हाथ से कटोरा भी छिन लेंगे।

मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर पर फैसले और भारतीय सेना की बढती गतिविधि का असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी दिख रहा है, पिछले चार दिन से लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है, इस गिरावट की वजह से शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स केएसई-100 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, ब्रोकर्स का कहना है कि निवेशकों के करीब 2100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये डूब गये, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार पाक शेयर बाजार पिछले दो साल में दुनिया का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला रहा है।

कटोरा भी छिन लेगा 
अर्थशास्त्रियों का कहना है आईएमएफ से 6 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिलने के बाद भी देश को समस्याओं से तुरंत राहत नहीं मिलेगी, ट्विटर पर लोगों का कहना है,
कि इमरान खान सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है, नरेन्द्र मोदी उनके हाथ से कटोरा भी छिन लेंगे, पाकिस्तान की हालत दिन ब दिन सुधरने के बजाय बदतर होता जा रहा है।

खराब प्रदर्शन 
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का शेयर बाजार पिछले दो साल में दुनिया का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला रहा है, निवेशकों के करीब 6.88 लाख करोड़ रुपये डूब गये हैं।
कोई भी निवेशक यहां निवेश करने से बच रहा है, क्योंकि वहां के हालात खराब हैं।

आखिर क्यों डूब रहा पाक
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को सत्ता में आने के करीब एक साल बाद लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है,
पिछले साल जुलाई में सत्ता में आने के बाद से इमरान खान को खस्ताहाल ऑर्थिक स्थितियों से जूझना पड़ रहा है, वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में चीजों के दाम तेजी से बढ रहे हैं।

तीस फीसदी टूटा रुपया 
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया तीस फीसदी टूट गया है, मुद्रास्फीति की दर करीब  10 फीसदी पर है, इसके  अभी और बढने की संभावना है,
कराची की रहने वाली शमा परवीन ने एक समाचार एजेंसी से कही कि टमाटर की कीमतें आसमान छू रही है, खाने पीने की चीजों पर साफ असर दिख रहा है।