जेठ के जन्मदिन पार्टी में अजीब ड्रेस पहनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लोग कर रहे अजब-गजब कमेंट

इस बार प्रियंका चोपड़ा एक ट्रांसपेरेंट ब्लैक ड्रेस में दिखी, अगर देसी अंदाज में बताएं, तो प्रियंका ने नेट का एक पोंचू पहने नजर आई।

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब भी किसी पार्टी या समारोह के लिये तैयार होती है, तो सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती है, इस बार मौका था जेठ जो जोनास के जन्मदिन पार्टी की, प्रियंका ने ऐसा लुक अपनाया कि बर्थ डे ब्वॉय से ज्यादा चर्चा उनके ड्रेसिंग सेंस की हो रही है।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस
इस बार प्रियंका चोपड़ा एक ट्रांसपेरेंट ब्लैक ड्रेस में दिखी, अगर देसी अंदाज में बताएं, तो प्रियंका ने नेट का एक पोंचू पहने नजर आई,
उस स्टाइलिश ड्रेस में फर से भी कारीगरी की गई थी, और तो और एक्ट्रेस की बिकिनी बॉडी साफ नजर आ रही थी, इसके साथ ही प्रियंका ने फर वाले ही जूते पहन रखे थे, देसी गर्ल की डार्क लिपस्टिक और विंक आईलाइनर ने उनके लुक को और जबरदस्त कर दिया।

निक जोनास भी ब्लैक में 
वहीं प्रियंका के पति निक जोनास भी ब्लैक कपड़ों में नजर आये, उन्होने ब्लैक सूट पहन रखा था, बर्ड डे ब्वॉय यानी जो जोनास ने व्हाउट कोट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था,
उनकी पत्नी सोफी टर्नर थाई हाई स्विट ड्रेस में थी, अब किसी ने भी कुछ भी पहना हो, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की हो रही है।

पहले भी सुर्खियों में 
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका अपने लुक या अजीबो-गरीब ड्रेस की वजह से सुर्खियों में है, इससे पहले भी कई बार वो अपने अजीबो गरीब ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोर चुकी हैं,
कई बार उन्हें फैंस की ओर से तालियां मिली है, तो कई बार भद्दे कमेंट भी मिले हैं।