गैंगस्टर के प्यार में महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दिलचस्प है ऑटो ड्राइवर से अपराधी बनने का सफर
गैंगस्टर राहुल ठसराना पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है, 2014 में वो जिले के बहुचर्चित मनमोहन गोयल हत्याकांड में जेल गया था।
साल 2002 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म गुनाह की कहानी एक बार रियल लाइफ में देखने को मिली, दरअसल हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल ठसराना और यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल की प्रेम कहानी ने इस फिल्म की याद ताजा करवा दी, इस फिल्म में एक्ट्रेस बिपाशा बसु पुलिसकर्मी के किरदार में थी और एक्टर डीनो मोरिया बदमाश के रोल में थे, फिल्म में दोनों के बीच लव अफेयर दिखाया गया है, कुछ इसी अंदाज में ग्रेटर नोएडा को दनकौर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल ठसराना के इश्क में ग्रेटर नोएडा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो गई, दोनों ने सब कुछ भूलकर नियम कानून को ताक पर रखकर शादी कर ली।दिलचस्प है प्रेम कहानी
गैंगस्टर राहुल ठसराना पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज है, 2014 में वो जिले के बहुचर्चित मनमोहन गोयल हत्याकांड में जेल गया था, वो 5 हजार का ईनामी भी रह चुका है,
दनकौर कोतवाली के ठहराना गांव के रहने वाले राहुल ने महिला पुलिसकर्मी से शादी रचाई है, खास बात ये है कि दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है।
जेल में प्यार
राहुल जब जेल में कैद था, तो महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी बंदी गृह पर थी, ड्यूटी करते हुए ही दोनों के बीच प्रेम परवान चढा, दोनों फिर छिप-छिप कर मिलने लगे,
राहुल के जेल से निकलने के बाद दोनों ने शादी कर ली, शादी के बाद राहुल की पत्नी ठसराना गांव तो आती है, लेकिन राहुल गांव में नहीं दिखता।
अनिल दुजाना गैंग का शॉर्प शूटर
2014 में दनकौर में हुए व्यापारी मनमोहन गोयल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के बदमाशों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें राहुल भी शामिल था,
राहुल दुजाना गैंग का शॉर्प शूटर रहा है, जमीन कब्जे के विवाद में अनिल दुजाना ने ही व्यापारी की हत्या करवाई थी। इसके साथ ही राहुल की मां शकुंतला देवी 2016 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थी, गांव के ही रहने वाले जय प्रकाश उर्फ जगन की पत्नी ने उन्हें चुनाव में चुनौती दी थी, राहुल की मां सिर्फ एक वोट से चुनाव हार गई थी और जगन की पत्नी विजयी हुई थी, इस हार के बाद ही राहुल जगन से रंजिश मानने लगा था, चुनाव से पहले ही उसने गांव में सरेआम ऐलान किया था कि जो भी उसकी मां के सामने चुनाव लड़ेगा, वो अंजाम भुगतेगा।
ऑटो चालक से हिस्ट्रीशीटर तक का सफर
राहुल ठसराना साल 2008 में अपराध की दुनिया में आया, इससे पहले वो सिकंदराबाद में ऑटो चलाता था, ऑटो चलाने के दौरान ही उसकी मुलाकात गिरोह के कुछ सदस्यों से हुई,
जिंदगी में जल्दी तरक्की करने और चर्चित होने के लिये उसने अपराध का रास्ता चुना, इसी साल मार्च में रबूपूरा में राहुल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारी गई थी, जिसके लिये उसकी मां शकुंतला ने जगन पर आरोप लगाया था, हालांकि पुलिस जांच में ये सही साबित नहीं हुआ।



