रक्षा बंधन 2019- ये है राखी बांधने का सबसे शुभ समय, जीवन में सब अच्छा होगा

रक्षा सूत्र को हमेशा शुभ मूहूर्त में बांधनी चाहिये, मान्यताओं के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन अपराह्न यानी दोपहर में राखी बांधनी चाहिये।

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा को मनाने की परंपरा है, इस बार सावन पूर्णिमा 15 अगस्त को पड़ रही है, मान्यता है कि इस दिन किये तप और दान का महत्व बाकी दिनों, महीनों से ज्यादा माना जाता है, सावन पूर्णिमा की तिथि धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ व्यवहारिक रुप से भी बहुत ही महत्व रखती है।

शुभ समय 
रक्षा सूत्र को हमेशा शुभ मूहूर्त में बांधनी चाहिये, मान्यताओं के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन अपराह्न यानी दोपहर में राखी बांधनी चाहिये, अगर अपराह्न का समय उपलब्ध ना हो,
तो प्रदोष काल में राखी बांधना उचित रहता है, माना जाता है कि भद्र काल में बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांधती है, पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक रावण की बहन ने भद्रकाल में उसे रक्षा सूत्र बांधा था, जिससे रावण का सर्वनाश हो गया, इस बार राखी बांधने का शुभ मूहूर्त काफी अच्छा है, बहनें सूर्यास्त से पहले तक भाइयों को राखी बांध सकती है।

शुभ संयोग और भाग्यशाली 
इस बार रक्षा बंधन का त्योहार गुरुवार को है, इसलिये इसका महत्व और ज्यादा बढ जाता है, इस दिन ना तो भद्र काल है, और ना ही कोई ग्रहण है,
यही वजह है कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार शुभ संयोग वाला और सौभाग्यशाली है।

पूर्णिमा तिथि शुरु - 14 अगस्त 2019 को रात 9.15 बजे से 
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 15 अगस्त 2019 को रात 11.29 बजे तक
राखी बांधने का समय- 15 अगस्त सुबह 10.22 से रात 8.08 बजे तक
कुल अवधि 9.46 घंटे