रवि शास्त्री ही बने रह सकते हैं टीम इंडिया के मुख्य कोच, ये है खास वजह

रवि शास्त्री को 2021 तक के लिये फिर से कोच बनाया जा सकता है, दावा किया जा रहा है, कि कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी रवि शास्त्री को फिर से कोच बनाये जाने के पक्ष में हैं।

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री अगले कुछ समय तक पद पर बने रह सकते हैं, उन्हें अगले दो साल के लिये एक्सटेंशन दिया जा सकता है, आपको बता दें कि पिछले महीने ही विश्वकप के बाद रवि शास्त्री का कांट्रेक्ट खत्म हो गया था, इसके बाद बीसीसीआई ने नये कोच के लिये आवेदन मंगाये हैं, हालांकि दावा किया जा रहा है कि मौजूदा कोच रवि शास्त्री का ही कांट्रेक्ट बढाया जा सकता है।

शास्त्री को टीम का समर्थन
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री को 2021 तक के लिये फिर से कोच बनाया जा सकता है, दावा किया जा रहा है,
कि कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी रवि शास्त्री को फिर से कोच बनाये जाने के पक्ष में हैं, पिछले दिनों वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले विराट कोहली ने कहा था कि वो चाहते हैं, कि एक बार फिर से रवि शास्त्री को ही कोच बनाया जाए, अगले दो साल में भारतीय टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा टी-20 विश्वकप भी खेलना है।

टॉम मूडी भी बड़े दावेदार 
मुख्य कोच पद के लिये आवेदन भेजने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है, सिर्फ एक प्रोफाइल है, जो रवि शास्त्री को मजबूत टक्कर दे सकता है, वो हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी,
जो फिलहाल कैरिबियन प्रीमियर लीग के डायरेक्टर हैं, इसके अलावा वो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के भी मुख्य कोच हैं, आखिरी बार मूडी साल 2007 में किसी राष्ट्रीय टीम के कोच रहे थे।

जयवर्धने रेस में शामिल नहीं
आपको बता दें कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी मुख्य कोच पद के लिये आवेदन किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि
वो फिलहाल टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के लिये ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच हैं।