पूरी दुनिया के सामने इमरान की पूर्व पत्नी ने खोल दी पोल, पीएम मोदी की तारीफ में कही बड़ी बात
रेहम खान इतने में ही नहीं रुकी, उन्होने मोदी की तारीफ के बाद इमरान खान पर निशाना साधा, उन्होने कहा कि यूएई में मेडल मिला है, तो आपको क्यों तकलीफ हो रही है।
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है, और इमरान खान को जमकर लताड़ लगाया है, रेहम खान की बातों से लग रहा है, कि वो भारतीय प्रधानमंत्री की मुरीद हो गई है, रेहम ने अपने पूर्व पति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से देश की आर्थिक हालत को लेकर भी सवाल पूछे हैं।क्या कहा रेहम खान ने
सोशल मीडिया पर रेहम खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बात कह रही हैं, रेहम कह रही हैं कि आज मोदी सरकार को क्यों लोग चाहते हैं,
कोई उनसे रिश्ते खराब नहीं करना चाहता, क्योंकि उनकी इकॉनमी स्ट्रांग हो गई है, सऊदी ने वहां निवेश किया, यूके उनका साथ है, अमेरिकी की उनमें दिलचस्पी है, जहां मोदी जाते हैं, उनकी खूब इज्जत होती है।
इमरान पर निशाना
रेहम खान इतने में ही नहीं रुकी, उन्होने मोदी की तारीफ के बाद इमरान खान पर निशाना साधा, उन्होने कहा कि यूएई में मेडल मिला है, तो आपको क्यों तकलीफ हो रही है,
आप भीख मांगते फिर रहे हैं, आप बताएंगे, कि आप उनके पांव की जूती नहीं हैं, तो वो आपकी इज्जत कैसे करेंगे।
कर्ज में डूबा पाकिस्तान
आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार कर्ज लेता जा रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान कर्ज का ब्याज देने के लिये भी नया कर्ज ले रहा है,
मार्च 2019 तक पाक पर 85 बिलियन डॉलर यानी अगर भारतीय रुपये में बात करें, तो 6 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो चुका है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


