रोहित-जडेजा ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक, देखते रह गये कप्तान, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है, इसी दौरान रविन्द्र जडेजा ने हंसी मजाक में रोहित के सामने विराट कोहली की नकल की।
आईसीसी विश्वकप सेमीफाइनल में हारने के बाद से ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेदों की खबरें आनी शुरु हो गई थीं, हालांकि वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराटे कोहली ने इसे अफवाह कहा था, उन्होने कहा था कि ड्रेसिंग रुम का माहौल एकदम ठीक है, लेकिन बीच-बीच में दोनों के बीच आपसी मनमुटाव की खबरें आती रहती है।वीडियो वायरल
टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है, इसी दौरान रविन्द्र जडेजा ने हंसी मजाक में रोहित के सामने विराट कोहली की नकल की, जिसे भारतीय कप्तान भी दूर से देख रहे हैं,
इस वीडियो को इंडियन क्रिकेट टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जहां से ये वीडियो वायरल हो रहा है।
खेल रहे थे
दरअसल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा के साथ हैंड्स अप खेल रहे थे, उनके हाथ में विराट कोहली के नाम की तख्ती थी,
रोहित को जडेजा के हिंट से अंदाजा लगाना था कि उनके हाथ में किसका नाम लिखा है, जडेजा ने विराट के बल्लेबाजी स्टाइल को कॉपी किये, जिसे देख रोहित ने कप्तान का नाम लिया।
दूर से सबकुछ देख रहे थे विराट
जब रविन्द्र जडेजा ने भारतीय उपकप्तान को हिंट देना शुरु किया, तो रोहित ने पहचानने में ज्यादा समय नहीं लगाया, कि उनके हाथ में विराट कोहली के नाम की तख्ती है,
विराट का नाम हाथ में आने से पहले रोहित के हाथ में बुमराह का नाम आया था, उसे भी रोहित एक ही हिंट में समझ गये, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


