विराट से मतभेद की खबरों के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान, सिर्फ टीम नहीं देश के लिये उतरता हूं

वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले कप्तान विराट कोहली ने भी रोहित से मनमुटाव पर बड़ा बयान दिया था, उन्होने कहा कि मीडिया में जो कुछ भी चल रहा है, वो बिल्कुल आधारहीन है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम अमेरिका पहुंच चुकी है, आपको बता दें कि अमेरिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टी-20 मैच खेले जाएंगे, फिर टीम वेस्टइंडीज के लिये रवाना हो जाएगी,
दौरे का पहला मुकाबला तीन अगस्त को खेला जाएगा, इस मैच से पहले टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान ने एक बड़ी बात कही है, रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है मैं सिर्फ टीम के लिये नहीं, देश के लिये मैदान पर उतरता हूं।

हिटमैन का ट्वीट 
आईसीसी विश्वकप 2019 में 5 शतक ठोंक कर महारिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा का ये बयान बेहद अहम माना जा रहा है,
क्योंकि पिछले कुछ दिनों से रोहित और टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरें सुर्खियां बटोर रही थी, जिस पर रोहित ने इशारों में अपनी बात रखी है।

विराट ने मतभेदों को नकारा 
वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से पहले कप्तान विराट कोहली ने भी रोहित से मनमुटाव पर बड़ा बयान दिया था, उन्होने कहा कि मीडिया में जो कुछ भी चल रहा है,
वो बिल्कुल आधारहीन है, अगर टीम में ऐसा कुछ भी होता, तो जिस तरह की उम्मीदें हमसे रखी जा रही थी, वो नहीं होती, विराट ने टीम का माहौल एकदम अच्छा बताया और पत्रकारों को ड्रेसिंग रुम में आने को कहा था।

शास्त्री ने भी नकारा 
सिर्फ कप्तान विराट कोहली ही नहीं बल्कि टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस बात को बकवास करार दिया था, शास्त्री ने कहा कोई भी व्यक्ति खेल से बड़ा नहीं है,
ना मैं और ना कोई और, मैं इस टीम का हिस्सा हूं, और ऐसी कोई बकवास इस टीम में नहीं है।