ऑर्टिकल 370 पर रुस का बड़ा बयान, भारत के पक्ष में कही ऐसी बात, तिलमिला जाएंगे इमरान खान
रुस ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति जरुर पैदा कर रहा है, लेकिन दोनों ही देश इस मामले में संयम बरत रहे हैं।
रुस ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो भारत के सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल है, रुस ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर भारत का समर्थन किया है, रुस के विदेश मंत्रालय ने जो बयान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर को दो भागों में बांटकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला संविधान के दायरे में लिया गया है, अनुच्छेद 370 का फैसला भी भारत ने संविधान के दायरे में लिया है।बातचीत से सुलाझाएं
रुस ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति जरुर पैदा कर रहा है, लेकिन दोनों ही देश इस मामले में संयम बरत रहे हैं,
बयान में कहा गया कि रुस हमेशा से भारत-पाक के बीच बेहतर रिश्तों का पक्षधर रहा है, रुस ने उम्मीद जताई कि दोनों देश किसी भी तरह के विवाद को राजनीतिक और राजनयिक संवाद से सुलझा लेंगे।
मदद मांगता फिर रहा
आपको बता दें कि मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 हटाये जाने के फैसले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, वो दुनियाभर में नेताओं से इस मामले में हस्तक्षेप और मदद मांगता फिर रहा है,
पाक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भी चिट्ठी लिखी थी, लेकिन वहां से भी उन्हें झटका ही मिला।
अमेरिका ने दी चेतावनी
पाकिस्तान ने मामले में अमेरिका से दखल की मांग की थी, लेकिन अमेरिका ने दखल देने के बजाय उल्टा पाक को चेतावनी दी, कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे,
आपको बता दें कि पाक के विदेश मंत्री इस मामले पर मदद मांगने के लिये चीन गये हैं, हालांकि वहां से भी उन्हें कुछ खास आश्वासन नहीं मिला है।


