बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा इस वजह से फिर से सुर्खियों में आई, नाम बदलने को हुई मजबूर
बीते 21 अगस्त को कोर्ट में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 22 अगस्त को साक्षी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र पोस्ट किया था।
शादी के बाद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर से चर्चा में है,बरेली के बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी बेशक अभी भी बरेली नहीं लौटी है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से सक्रिय हो चुकी हैं, वो लगातार नये-नये पोस्ट कर रही हैं, उस पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, साक्षी ने फेसबुक पर अपना नाम भी बदल लिया है, अब उन्होने अपना नाम Sakshi N-Sheenu कर लिया है।
शादी का रजिस्ट्रेशन
मालूम हो कि बीते 21 अगस्त को कोर्ट में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 22 अगस्त को साक्षी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र पोस्ट किया था,
उन्होने जैसे ही मैरिज सर्टिफिकेट पोस्ट की, उस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई।
शांति से रहना चाहती हूं
इससे पहले साक्षी ने सीएम कंप्लेन पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा था कि देश में भी अराजकता फैल रही है, मनगढंत कहानी बनाई जा रही हैं, इस वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,
मैं अपने पति के साथ शांति से जीवनयापन करना चाहती हूं, जिसमें कठिनाई हो रही है, कृपया उचित कार्रवाई करें, ताकि मैं और मेरे ससुराल के लोग स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें।
क्या है पूरा मामला
बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने पिछले महीने 3 जुलाई को अपना घर छोड़ दिया था, उन्होने अजितेश कुमार नाम के एक दलित युवक से प्रेम विवाह कर लिया,
10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी जान को खतरा बताया था, फिर 11 जुलाई को साक्षी ने अपने पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाये थे, दोनों वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसकी वजह से मामले ने खूब तूल पकड़ी थी।



