पाक क्रिकेटर ने भारतीय लड़की से की शादी, सानिया मिर्जा ने की खास अपील, हो रही खूब चर्चा

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पाकिस्तानी बहू और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हसन अली की तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए उनसे एक खास अपील कर डाली।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय मूल की लड़की शामिया आरजू से निकाह किया, दोनों की शादी दुबई के एक बड़े होटल में हुए,
जिसमें दोनों के परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए। हसन अली को शादी की बधाई देते हुए भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ऐसी बात कही, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

सानिया ने दी बधाई
पाकिस्तानी बहू और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हसन अली की तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए उनसे एक खास अपील कर डाली, उन्होने ट्विटर पर लिखा, बधाई हसन,
आप दोनों को जिंदगी भर का प्यार और खुशियां, अब से आप हमारे साथ ननदों से बढकर व्यवहार करेंगे।

सानिया ने भी की पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी 
आपको बता दें कि शामिया आरजू से पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक से शादी की थी, दोनों का निकाह अप्रैल 2010 में हुआ था,
तब काफी हायतौबा भी मची थी, कुछ लोगों ने सानिया के फैसले पर सवाल भी खड़े किये थे, हालांकि शादी के बाद भी सानिया भारत के लिये टेनिस खेलती हैं, सानिया और शोएब का एक बेटा है, जिसका जन्म पिछले साल हुआ है।

चौथी शादी 
मालूम हो कि हसन अली चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं, जिन्होने भारतीय लड़की से निकाह किया है, उनसे पहले पूर्व कप्तान जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक ऐसा कर चुके हैं,
मोहसिन खान ने चर्चित एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया।



View this post on Instagram

A post shared by Hassan Ali (@ha55an_ali) on