सानिया मिर्जा ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, लोग कर रहे जमकर ट्रोल
सानिया मिर्जा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हमेशा एक्सट्रा।
भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है, दरअसल टेनिस स्टार इस तस्वीर में काफी स्टाइलिश दिख रही हैं, उन्होने सिल्वर कलर की खूबसूरत ड्रेस पहन रखा है, जो उन पर खूब फब रहा है, इस तस्वीर पर काफी मजेदार कमेंट्स किये जा रहे हैं।फिटनेस पर काम
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा पिछले साल मां बनी थीं, प्रेग्नेंसी के बाद से ही वो टेनिस कोर्ट से दूर थी, हालांकि अब वो दोबारा टेनिस कोर्ट में लौटने की तैयारी कर रही हैं,
उन्होने पिछले 5 महीने में 20 से ज्यादा वजन घटाया है, उन्होने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि जनवरी तक वो वापसी कर लेंगी।
सानिया की तस्वीर
सानिया मिर्जा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हमेशा एक्सट्रा, आपको बता दें कि सानिया सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं,
उन्होने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है, जिसकी वजह से आये दिन उन पर निशाना साधा जाता है।
अजब-गजब कमेंट
पाकिस्तानी बहू होने की वजह से कुछ लोग सानिया मिर्जा पर निशाना साधते रहते हैं, इस तस्वीर पर भी कुछ ऐसे लोगों ने कमेंट किये हैं,
सानिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, तस्वीर पर कमेंट पढने के लिये नीचे जाएं।
Always extra 🙃🧁 pic.twitter.com/s6Ag7FKxOv— Sania Mirza (@MirzaSania) August 20, 2019


