सानिया मिर्जा कर रही बोनस की तैयारी, 5 महीने में इतने किलो वजन घटाया, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
32 वर्षीय सानिया मिर्जा इन दिनों रोजाना 4 घंटे प्रैक्टिस कर रही हैं, उन्होने करीब 22 किलो अपना वजन कम कर लिया है।
भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टेनिस सनसनी एक्सरसाइज करती दिख रही हैं, सानिया ने 30 सितंबर 2017 को अपना आखिरी मैच खेला था, इसके बाद पैर में चोट की वजह से वो टेनिस कोर्ट से दूर हो गई, 2 साल बाद एक बार फिर सानिया वापसी को तैयार हैं।प्रैक्टिस शुरु
32 वर्षीय सानिया मिर्जा इन दिनों रोजाना 4 घंटे प्रैक्टिस कर रही हैं, उन्होने करीब 22 किलो अपना वजन कम कर लिया है, अपने सुनहरे करियर में सानिया ने 6 युगल ग्रैंडस्लैम खिताब जीते,
तो विश्व रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंची, इसके अलावा स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ डब्लयूटीए सर्किट में कई खिताब भी जीते, मां बनने के करीब एक साल बाद वो दोबारा वापसी कर रही हैं, पिछले साल 30 अक्टूबर को उन्होने बेटे को जन्म दिया था।
बोनस की तैयारी
कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में सानिया ने कहा था कि मैंने अपने करियर में इतना कुछ हासिल कर लिया, जो कभी सोचा भी नहीं था, अब अगली पारी जो होगा,
वो मेरे लिये बोनस होगा, मुझे लग रहा था कि अगस्त तक वापसी कर सकूंगी। लेकिन अब जनवरी की संभावना लग रही है, मेरा बेटा इजहान मेरे लिया सबसे बड़ा उपहार है, अगर मैं वापसी कर सकी तो ये मेरे लिये सबसे बड़ा उपहार होगा।
वापसी के लिये प्रेरणा
सानिया मिर्जा ने कहा कि वापसी के लिये काफी प्रेरणा है, सेरेना को मां बनने के बाद भी ग्रैंडस्लैम खेलते देखना अच्छा लगता है, वो काफी प्रेरक है,
मैं पहले की तरह मजबूत महसूस कर रही हूं, लेकिन अभी भी घुटने में काफी दिक्कत है, ये अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


