चिदंबरम की गिरफ्तारी पर शशि थरुर ने कही ऐसी बात, यूजर्स ने कहा अब आपकी बारी

शशि थरुर ने ट्विटर पर लिखा, कि ये आपके चरित्र की ताकत है कि आप उत्पीड़न और चरित्र हनन के बीच साहस और आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरुर एक बार फिर से अपनी अंग्रेजी के भारी-भरकम शब्दों की वजह से चर्चा में हैं, दरअसल आईएनएक्स मामले में पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की बाद शशि थरुर ने उनके समर्थन में ट्वीट किया है, लेकिन उनके ट्वीट में उनके द्वारा इस्तेमाल किये गये शब्दों की ज्यादा चर्चा हो रही है।

थरुर का ट्वीट
शशि थरुर ने ट्विटर पर लिखा, कि ये आपके चरित्र की ताकत है कि आप उत्पीड़न और चरित्र हनन के बीच साहस और आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं,
मुझे यकीन हैं कि अंत में न्याय होगा, तब हमें द्वेष से भरे कुछ लोगों को षडयंत्रों को चलाते देखना होगा।

भारी भरकम शब्द
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में शादनफ्रेडे शब्द का इस्तेमाल किया है, सोशल मीडिया पर थरुर को फॉलो करने वाले लोग इस जटिल शब्द में फंस गये,
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक इस शब्द का मतलब होता है, किसी दूसरे व्यक्ति के दुर्भाग्य पर किसी व्यक्ति द्वारा आनंदित होना।

अब आपकी बारी है
शशि थरुर के ट्वीट के बाद कई लोगों ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अब आपकी ही बारी है, आपको बता दें कि शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी,
ये मामला भी विचाराधीन है, इस पोस्ट पर कमेंट करने वालों का इशारा इसी केस की तरफ था।