अमित शाह को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, नये तेवर में छेनू भैया, ऑर्टिकल 370 पर आर-पार के मूड में
शत्रुध्न सिन्हा ने लिखा, इस साहसी कदम के लिये सभी लोगों और नेताओं को बधाई हो, अब हमें कश्मीर की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
पूरे विश्व में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर हलचल मची हुई है, हर ओर से इस पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं, अब इस मुद्दे पर हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने भी चुप्पी तोड़ी है,उन्होने ऑर्टिकल 370 हटाये जाने को लेकर ट्वीट किया है, उन्होने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को डायनामाइट बताया, तो अगले ट्वीट में कश्मीर जिंदाबाद के नारे लगाये।
पहला ट्वीट
जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने पर कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया, राज्यसभा, गुलाम नबी आजाद और जादूगर डायनामाइट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह,
आशा करता हूं, कि बीजेपी का ये बोल्ड निर्णय सकारात्मक और प्रगतिशील हो, अगर ये निर्णय मददगार होता है, उत्पादक होता है, विकास और कश्मीरियों के लिये प्रभावी होता है, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है।
सपना सच हो गया
इसके बाद दूसरे ट्वीट में शत्रुध्न सिन्हा ने लिखा, इस साहसी कदम के लिये सभी लोगों और नेताओं को बधाई हो, अब हमें कश्मीर की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा,
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आखिर सच हो गया। शॉटगन ने अगले ट्वीट में देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को सलाम भी किया।
पटेल को सलाम
उन्होने अगले ट्वीट में लिखा, सरदार बल्लभ भाई पटेल को मेरा सलाम, कश्मीर जिंदा, जय हिंद। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ये राष्ट्र की इच्छा थी, जो अब पूरी हो चुकी है,
जिस फैसले का इंतजार था, वो अब ले लिया गया है, लेकिन इसमें आडवाणी जी, जोशी जी और मनमोहन सिंह जैसे पूर्व नेता भी शामिल होते तो और अच्छा होता ।
पार्टी कर रही विरोध
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा और लोकसभा में सरकार के फैसले का विरोध किया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं,
शायद इसी वजह से उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं।
It's the Nation's desire that seems to have been fulfilled. A long awaited decision finally took place, but wuldn't it have been more appropriate if some veteran leaders, #LKAdvani, #MurliManoharJoshi, #DrManmohanSingh, #PranabMukherjee, among several others would have been— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 6, 2019




