शत्रुघ्न सिन्हा के बदले सुर, पार्टी लाइन से हटकर पीएम मोदी के शान में पढे कसीदे

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, कि सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में हमारे माननीय पीएम मोदी का सराहनीय प्रयास।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में जाने वाले पूर्व बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने तीन तलाक बिल पर बड़ा बयान दिया है, उन्होने प्रधानमंत्री मोदी के शान में जमकर कसीदे पढे हैं, उन्होने ट्विटर पर लिखा है कि मुस्लिम महिलाओं के लिये ऐतिहासिक दिन है, इस ट्वीट को पढने के बाद लग रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा का सुर बदल रहा है।

मोदी की तारीफ
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, कि सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में हमारे माननीय पीएम मोदी का सराहनीय प्रयास,
हमारे दोस्त और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के टीमवर्क ने इस दिन को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होने लिका, कि ये कदम महिलाओं और विशेष रुप से हमारी मुस्लिम बहनों की गरिमा सुनिश्चित करेगा।

महिलाओं को न्याय और सम्मान
शॉटगन ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, कि तीन तलाक बिल पास होने के बाद मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत, ये बिल मील का पत्थर साबित होगा,
क्योंकि महिलाओं को न्याय और सम्मान मिल सकेगा, जो इसके लायक हैं, शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे महिलाओं के लिये बड़ी जीत बताया।

तीन साल की सजा और जुर्माना 
लोकसभा और राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने के बाद अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस बिल को मंजूरी दे दी है, राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब ये कानून बन गया है,
इसे 19 सितंबर 2018 से लागू माना जाएगा, मोदी सरकार ने कुशल रणनीति और बेहतरीन फ्लोर मैनेजमेंट से इसे 25 जुलाई को लोकसभा और 30 जुलाई को राज्यसभा में पास करवाया, अब अगर  कोई तीन तलाक देता है, तो फिर उसे तीन साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।