बदल गये शत्रुघ्न सिन्हा के सुर, पीएम मोदी की ताबड़तोड़ कर रहे तारीफ, अब कही ये बात
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, पानी का संकट बहुत बड़ा है, आने वाले कुछ सालों में कुछ प्रमुख शहर सूख जाएंगे, इसके साथ ही जनसंख्या बढोतरी एक विशाल समस्या है।
बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के 15 अगस्त को दिये भाषण की खुलकर तारीफ की है, उन्होने एक के बाद एक कई ट्वीट कर पीएम की तारीफ में पुल बांध दिये, उन्होने कहा कि मैं इस बात को स्वीकार करता हूं, कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जो भाषण दिये, वो बेहद साहसी, अच्छी तरह से शोध किया हुआ और सोच को उत्तेजक करने वाला था, इसमें देश की प्रमुख समस्याओं को शानदार तरीके से रखा गया।दूसरा ट्वीट
शॉटगन ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, पानी का संकट बहुत बड़ा है, आने वाले कुछ सालों में कुछ प्रमुख शहर सूख जाएंगे, इसके साथ ही जनसंख्या बढोतरी एक विशाल समस्या है,
इसे जल्द ही बहुत सावधानीपूर्वक तरीके से संभालने की जरुरत है, जितनी जल्दी होगा उतना बेहतर, प्लास्टिक को अलविदा कहिये और घरेलू पर्यटन और कई प्रमुख मुद्दों को बढावा दीजिए।
तीसरा ट्वीट
तीसरे ट्वीट में पूर्व अभिनेता ने कहा कि पहले भी कई लोग इस बारे में बोल चुके हैं, लेकिन किसी ने भी ठोस कार्रवाई या उचित रोड मैप नहीं बनाया, शाबाश, आपको प्रसिद्धि,
आप निश्चित तौर पर सराहना और प्रशंसा के काबिल हैं, क्योंकि आपने सही मुद्दों को उठाया, भारत को आगे बढाने की योजना के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करके।
दिल को छू लिया
चौथे ट्वीट में शॉटगन ने कहा कि आपने निश्चित रुप से सीडीएस (तीनों सेना प्रमुख के शीर्ष पर मौजूद शख्स) को नियुक्त करने के बड़े कदम के साथ दिल को छू लिया,
ये शक्तिशाली कमांड एक बदलाव लेकर आएगी, आप राष्ट्र के मित्र और मार्गदर्शक हैं, आपने सही दिन, समय और मंच चुना है, लेकिन हम व्यापक, विस्तृत योजना और उपयुक्त रोड मैप के साथ आगे बढने का इंतजार कर रहे हैं।
पांचवां ट्वीट
शॉटगन ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, मैं आदरपूर्वक आपको सुझाव देता हूं, कि अभी कार्रवाई कीजिए, इससे पहले की बहुत देर हो जाए, देश आपके साथ खड़ा है,
हम डिटेल्ड प्लानिंग और सही रोडमैप का इंतजार करते हैं, लेकिन ये आपको सुझाव देते हैं कि इससे पहले की देर हो जाए, आप फौरन काम करें, देश आपके साथ खड़ा है, यदि आपके पास नदियों को जोड़ने के समय और रुचि है, तो मैं आपसे बात कर सकता हूं, सागरमाला परियोजना हमारे प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक सपना था।
I could also talk to you if you have the time & inclination on connecting the rivers, a dream of our beloved former PM #AtalBihariVajpayee, like the 'Sagar Mala' project.This would be tremendously beneficial in controlling the floods & drought situation of the country.— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 18, 2019



