शिल्पा शेट्टी ने इस वजह से ठुकराया 10 करोड़ का ऑफर, मामा शिवराज ने तारीफ में कही ये बात

शिल्पा शेट्टी ने साफ कहा, मैं ऐसा कुछ भी नहीं बेच सकती, जिस पर मुझे खुद ही विश्वास ना हो।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक रहती हैं, वो खुद भी बेहद फिट और खूबसूरत दिखती हैं, साथ ही दूसरों को भी सही सलाह देने में विश्वास रखती हैं, दरअसल शिल्पा ने अपनी इसी सोच की वजह से हाल ही में दस करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

कंपनी का ऑफर 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक कंपनी ने शिल्पा शेट्टी को आयुर्वेदिक स्लिमिंग पिल्स यानी कि आयुर्वेदिक तरीके से पतला होने की गोलियों का प्रचार करने को कहा था,
इस कमर्शियल विज्ञापन के लिये उन्हें दस करोड़ रुपये का ऑफर  किया गया था, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस दवा का प्रचार करने से साफ मना कर दिया।

शिल्पा ने क्या कहा 
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने साफ कहा, मैं ऐसा कुछ भी नहीं बेच सकती, जिस पर मुझे खुद ही विश्वास ना हो, स्लिमिंग पिल और फैट डाइट आपको आकर्षित करते हैं,
क्योंकि ये जल्द असर करने का दावा करते हैं, लेकिन एक रुटीन पर टिके रहना और हेल्दी खाने से खुद पर जो गर्व महसूस होता है, उसका मुकाबला कोई और नहीं कर सकता।

सेहत के मामले में शॉर्टकट नहीं
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि लाइफ स्टाइल में बदलाव ही लंबे समय तक मदद करता है, इसके अलावा सेहत के मामले में कोई शॉर्टकट नहीं चलता,
शिल्पा शेट्टी के फैंस उनके इस फैसले की खूब तारीफ कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर उनकी तारीफ की है।

चौहान ने की तारीफ
शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, समाज के प्रति सेलिब्रिटी की भी जिम्मेदारी होती है, जिसे शिल्पा ने बखूबी निभाया है, उन्होने स्लिम पिल्स के विज्ञापन के 10 करोड़ के ऑफर को सिर्फ इसलिये मना कर दिया,
क्योंकि उन्हें उस प्रोडक्ट के परिणाम पर भरोसा नहीं था, ये उनका प्रशंसनीय कदम है, मैं अभिनंदन करता हूं।