नीतीश कुमार को राजद का बड़ा ऑफर, बिहार की सियासत में कभी भी आ सकता है भूकंप, पढिये पूरी खबर

शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं, उनमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है, मैंने नीतीश की पिछले तीस साल की राजनीति को करीब से देखा है।

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के हौंसले पस्त लग रहे हैं, तेजस्वी यादव की भी वैसी  सक्रियता नहीं दिख रही, जैसे वो आक्रामक होकर नीतीश और मोदी सरकार पर हमला बोलते थे, अब तो राजद नेताओं के बयान से ऐसा लग रहा है कि उन्हें उधार के कमांडर चाहिये, ताकि मोदी-शाह की जोड़ी से टक्कर ले सके, इन दिनों राजद नेता नीतीश कुमार पर डोरे डालने में लग गये हैं।

राजद से गठबंधन का न्योता 
बिहार में विपक्ष खुलेआम सीएम नीतीश कुमार को बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दे चुकी है, पहले राजद नेता शिवचंद्र राम ने कहा था कि
नीतीश को बीजेपी को लात मारकर गरीबों, शोषितों, वंचितों और दलितों  के साथ आ जाना चाहिये, तो अब राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने सुशासन बाबू की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं।

नीतीश के आसपास बीजेपी के दलाल
शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश ऐतिहासिक भूल कर रहे हैं, उनमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है, मैंने नीतीश की पिछले तीस साल की राजनीति को करीब से देखा है,
उन्हें बीजेपी छोड़ विपक्ष की अगुवाई करनी चाहिये, विपक्ष में अभी पूरे देश में शून्यता है, नीतीश के आस-पास रहने वाले लोग बीजेपी के दलाल हैं, वो उन्हें सीएम तक ही सीमित रखना चाहते हैं।

नीतीश के करीबी रहे हैं शिवानंद
आपको बता दें कि शिवानंद तिवारी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, उनकी पहचान मुखर नेताओं की रही हैं, कुछ समय पहले तक वो जदयू में थे और नीतीश के बेहद करीबी माने जाते थे,
हालांकि बाद में उन्होने अनदेखी की वजह से जदयू छोड़ दिया, शिवानंद तिवारी ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी नीतीश के प्रति नरम तेवर दिखा रही है, जिसके बाद कहा जा रहा कि क्या फिर  बिहार की सियासत में कुछ नये गठबंधन देखने को मिल सकते हैं।