वाह स्मिता प्रकाश, आपने क्या खूब पाकिस्तानी मंत्री को जबाव दिया, झन्नाटेदार जबाव से बोलती बंद

जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 खत्म किये जाने के बाद से भारत-पाक के बीच रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं, पाक बार-बार युद्ध की गीदड़भभकी दे रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की संपादत स्मिता प्रकाश ने पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख राशिद अहमद के उस बयान का जमकर मजाक उड़ाया है,
जिसमें उन्होने भारत-पाक के बीच अक्टूबर-नवंबर में युद्ध की संभावना जताई है। स्मिता ने ऐसा जबाव दिया है कि उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्मिता का ट्वीट
स्मिता प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडल पर रेल मंत्री के ट्वीट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, देखो पहले पितृपक्ष है, फिर नवरात्रि है, उसके बाद ताश पार्टीज शुरु होती है, फिर करवाचौथ है,
फिर दिवाली है, थोड़ा फ्री टाइम है नवंबर में, फिर वो कार्तिक पूर्णिमा, गुरुपर्व, क्रिसमस वगैरह आ जाते हैं, टाइम देख के ओके?

पाक की गीदड़भभकी 
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 खत्म किये जाने के बाद से भारत-पाक के बीच रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं, पाक बार-बार युद्ध की गीदड़भभकी दे रहा है,
इस मामले को लेकर पाकिस्तान ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई भी उसकी मदद करने को तैयार नहीं है।

रेल मंत्री ने क्या कहा था 
इमरान खान के रेल मंत्री शेख राशिद ने कहा था कि पाकिस्तान इस तरह चुप बैठने वाला नहीं है, दोनों देशों के बीच युद्ध अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है,
आपको बता दें कि पाक इन दिनों ऑर्थिक संकट से जूझ रहा है, प्रधानमंत्री सचिवालय के बिजली बिल तक नहीं चुका पा रहा है, लेकिन इसके बावजूद गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा ।