पाकिस्तान और अनुच्छेद 370 पर बोलकर बुरी फंसी सोनम कपूर, अब कह रही ये बात
सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा, दोस्तों शांत हो जाओ, किसी की बातों को घुमाना, उसे गलत समझना यही दिखाता है कि आप कितने गलत हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं, सोनम आये दिन देश में घट रही सभी घटनाओं पर पैनी नजर बनाये हुए हैं, और उन घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं, सोनम की गिनती उन हीरोइनों में की जाती हैं, जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं, इसी बीच उन्होने जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटाये जाने पर अपनी राय रखी, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, कई दिन ट्रोल होने के बाद अब सोनम में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जबाव दिया है, उन्होने ट्वीट कर अपनी बात रखी है।सोनम का ट्वीट
सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा, दोस्तों शांत हो जाओ, किसी की बातों को घुमाना, उसे गलत समझना यही दिखाता है कि आप कितने गलत हैं, आप वही सोचते हैं, जो आप सोचना चाहते हैं,
लेकिन इससे उस व्यक्ति पर फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि आप पर पड़ता है, इसलिये आत्मचिंतन करें, देखें कि आप कौन हैं, उम्मीद है कि आपको नौकरी मिलेगी।
सोनम ने क्या कहा था
दरअसल एक्ट्रेस ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिये इंटरव्यू में अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए कहा था कि उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है,
साथ ही उन्होने कहा कि पाक से उनका और उनके परिवार का पुराना ताल्लुक है, इस दौरान एक सवाल का जबाव देते हुए उन्होने कहा कि ये देखकर बहुत दुख होता है, कि स्थिति कहां तक पहुंच गई, इसलिये मुझे लगता है कि मेरे लिये अभी चुप रहना ज्यादा बेहतर है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस पर काम करने का कोई शांतिपूर्ण तरीका होगा।
कश्मीर में शांति हो
अपनी बात को आगे रखते हुए सोनम ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये कैसे संभव है, लेकिन मुझे लगता है कि कश्मीर में शांति होनी चाहिये,
क्योंकि वो एक खूबसूरत जगह है, जो मुझे लगता है कि बहुत अधिक दबाव में है, मुझे लगता है कि आज की राजनीति विभाजनकारी है।
नीरजा प्रतिबंध पर दुख
सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया गया था, इस पर दुख जताते हुए उन्होने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनकी फिल्में हर जगह दिखाई जानी चाहिये,
आपको बता दें इसी बयान के बाद से ट्विटर पर सोनम कपूर को भला बुरा कहा जा रहा है।



