सिर्फ 3 घंटे पहले सुषमा स्वराज ने किया था ऐसा ट्वीट, इस दिन को देखने का इंतजार कर रही थी

मोदी सरकार वन की तेज तर्रार मंत्री के तौर पर उन्होने पहचान बनाई थी, उन्होने कई बार आतंकवाद के लिये पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया था।

मोदी सरकार वन में विदेश मंत्री रही कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया, उन्हें रात करीब साढे नौ बजे गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होने आखिरी सांस ली, पूर्व मंत्री 67 साल की थी वो कुछ समय के लिये दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं।

मदद के लिये हमेशा तैयार
मोदी सरकार वन में पीएम मोदी की तरह ही उन्होने भी कई देशों की यात्रा की और अपने तेजस्वी भाषण से लोगों का दिल जीता, उनके कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत की पहचान और मजबूत हुई,
विदेशों में रह रहे भारतीयों को जैसे ही कोई समस्या होती थी, तो वो सोशल मीडिया के जरिये विदेश मंत्री से गुहार लगाते थे, सुषमा स्वराज हमेशा मदद के लिये तैयार रहती थीं।

दिल के करीब था कश्मीर का मुद्दा 
मोदी सरकार वन की तेज तर्रार मंत्री के तौर पर उन्होने पहचान बनाई थी, उन्होने कई बार आतंकवाद के लिये पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया था,
कश्मीर का मामला उनके दिल के इतना करीब था कि इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होने अपना आखिरी ट्वीट भी इसी मामले पर किया था।

पीएम मोदी को शुक्रिया 
भावुक कर देने वाले आखिरी ट्वीटे में सुषमा स्वराज ने लिखा है, प्रधानमंत्री जी, आपका हार्दिक अभिनंदन, मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी,
इसके साथ ही उन्होने अंग्रेजी में भी लिखा है, शुक्रिया प्रधानमंत्री जी, आपको बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं अपने जीवन में इसी दिन को देखना चाहती थी, इसे पढकर ऐसा लग रहा है, कि जैसे उन्हें अपने जीवन के बारे में जानकारी पहले से थी, इस ट्वीट की अब लोगों के बीच खूब चर्चा है।