संसद में सेक्युलरिज्म पर विरोधियों को धो डाला था, सुनिये सुषमा स्वराज का ओजस्वी भाषण
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इस वीडियो में सुषमा स्वराज कह रही हैं, कि कई हिंसा में शामिल होने वाली ये पार्टियां सेक्युलर हैं, सच्चाई तो ये है कि हम हिंदू होने पर गर्व करते हैं।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है, देश विदेश से उनके निधन पर लोग शोक जाहिर कर रहे हैं, इस दौरान अचानक उनके संसद में दिये गये एक भाषण का वीडियो क्लिप जबरदस्त वायरल हो रहा है, इसमें उन्होने ऑर्टिकल 370 को लेकर विपक्ष के सेक्युलरिज्म की धज्जियां उड़ा रही है, अपने शानदार अंदाज में वो कह रही हैं, कि जम्मू-कश्मीर से ऑर्टिकल 370 हटनी चाहिये।क्या कह रही हैं सुषमा स्वराज
इस वीडियो में सुषमा स्वराज कह रही हैं, कि कई हिंसा में शामिल होने वाली ये पार्टियां सेक्युलर हैं, सच्चाई तो ये है कि हम हिंदू होने पर गर्व करते हैं, इसलिये हम सांप्रदायिक हैं,
जब तक हम अपने हिंदू होने पर शर्म नहीं करते, तब तक हम इन तथाकथिक सेक्युलर पार्टियों की तरह नहीं होंगे।
हिंदूओं को गालियां
सुषमा स्वराज कह रही हैं कि कई राजनीतिक पार्टियां ऐसी हैं, जो हिन्दूओं को गाली देने से ही अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करते हैं, यही इनता सेक्युलरिज्म है।
सुषमा स्वराज के निधन वाले दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और उनके अंतिम ट्वीट से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होने लिखा है कि मैं इसी दिन का इंतजार कर रही थी।
वीडियो वायरल
इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनके भाषण का वीडियो साझा कर रहे हैं, जिसमें वो ऑर्टिकल 370 पर बात करते हुए विपक्षी पार्टियों पर हमला कर रही हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि मां कैसे चली गई, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।
माँ, ऐसे कैसे चली गई?#SushmaSwaraj ji 😥 pic.twitter.com/CGtjGCKgH2— Aditya Rathore (@AdityaRathore_) August 6, 2019


