वीना मलिक ने अभिनंदन पर किया विवादित ट्वीट, भारतीय यूजर्स ने दिया करारा जबाव
वीना मलिक ने अपने इस ट्वीट में अभिनंदन वर्धमान की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें एक तस्वीर में अभिनंदन विमान के साथ खड़े हैं, तो दूसरी तस्वीर में पाकिस्तानी सेना के कब्जे में वो घायल दिख रहे हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक अकसर भारत विरोधी बयान देकर सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में उन्होने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक विवादित ट्वीट किया था, वीना की इस पोस्ट से भारतीय यूजर्स भड़क गये, और पाकिस्तानी एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाते हुए क्लास लगा दी।दो तस्वीरें पोस्ट
वीना मलिक ने अपने इस ट्वीट में अभिनंदन वर्धमान की दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें एक तस्वीर में अभिनंदन विमान के साथ खड़े हैं,
तो दूसरी तस्वीर में पाकिस्तानी सेना के कब्जे में वो घायल दिख रहे हैं, उनके चेहरे से खून निकल रहा है, इसे पोस्ट करते हुए वीना ने लिखा, तस्वीर सारी कहानी बयान कर देते है, Before and After! #PakistanAirForce
भारतीय यूजर्स ने लगाई लताड़
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर भारतीय यूजर्स भड़क गये, उन्होने जमकर खरी खोटी सुनाई, एक भारतीय यूजर ने इमरान खान का फनी मीम पोस्ट किया,
जिसमें पाकिस्तानी पीएम भीख मांगते दिख रहे हैं, तो एक और यूजर ने लिखा, भाई ये सब छोड़ ये बता कि ये मेडल्स कहां मिलते हैं, एड्रेस दे, युद्घ कभी जीते नहीं, जीवन में कुछ किया नहीं, आतंकियों से ये लड़ते नहीं, तो मेडल कहां से आये, इस पर एक यूजर ने लिखा, ये 10 फीसदी अपना बजट चीन से मेडल लाने में खर्च करते हैं।
खूब उड़ रहा मजाक
वीना मलिक का ट्विटर पर खूब मजाक उड़ रहा है, हालांकि पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अब इस पर चुप्पी साध ली है, वो कुछ भी नहीं बोल रही है,
आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस भारत के चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं, जहां पर वो स्मित पटेल के साथ नजदीकियों की वजह से भी सुर्खियों में रही थी।


