पहली बार ससुराल पहुंची रेखा को सास ने धक्के देकर घर से निकाला था बाहर, पति देखता रहा तमाशा

विनोद की मां ने रेखा को अपने घर में घुसने तक नहीं दिया, इस दौरान वो सदाबहार एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाती रही।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां रही है, जो रील लाइफ ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी खूब चर्चा में रही, कुछ रिश्तों में समय से साथ दूरियां आ गई, तो कई जोड़े शादी के बंधन में भी बंधे,
आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जिनके अफेयर से लेकर शादी तक की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी।

विनोद मेहरा की पहली शादी
एक्टर विनोद मेहरा ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में फिल्म एक थी रीता से की थी, इसमें उनके साथ एक्ट्रेस तनुजा थीं,
विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी की रफ्तार ठीक चल रही थी, इसी बीच उनकी मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी, विनोद अपनी मां से बेहद प्यार करते थे, उन्होने मां की पसंद से ही मीना ब्रोका नाम की लड़की से शादी कर ली।

दिल का दौरा 
शादी के कुछ दिनों बाद ही बॉलीवुड एक्टर को दिल का दौरा पड़ा, हालांकि वो बाल-बाल बच गयेस जल्द ही उनका दिल नई एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी पर आ गया,
उन्होने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिये बिना ही बिंदिया से शादी कर ली, इसके बाद उन्होने मीना ब्रोका को तलाक दिया, विनोद और बिंदिया का रिश्ता भी ठीक नहीं चला, फिर बिंदिया ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली, बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल रहे।

रेखा से अफेयर
विनोद मेहरा सबसे ज्यादा चर्चा में रेखा से अफेयर के दौरान रहे, यासीर उस्मान की किताब के मुताबिक विनोद ने रेखा से शादी की थी, ये शादी कोलकाता में हुई,
इसके बाद वो रेखा को लेकर अपने घर गये, लेकिन उनकी मां कमला मेहरा ने रेखा को बहू के रुप में स्वीकार नहीं किया, रेखा जब सास के पैर छूने लगी, तो कमला मेहरा ने उन्हें धक्का दे दिया।

घर में घुसने नहीं दिया 
विनोद की मां ने रेखा को अपने घर में घुसने तक नहीं दिया, इस दौरान वो सदाबहार एक्ट्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाती रही, जिसके बाद विनोद मेहरा ने रेखा से उनके घर चले जाने को कहा,
बाद में ये रिश्ता टूट गया, हालांकि दोनों में से कभी भी किसी ने इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं, फिर विनोद मेहरा ने साल 1988 में किरण से शादी कर ली, इस शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई, किरण और विनोद के दो बच्चे हुए, बेटा रोहन और बेटी सोनिया, ये दोनों आज फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।