विदेशी धरती पर विराट कोहली का बड़ा कारनामा, सभी को छोड़ दिया पीछे
इस जीत के साथ ही विराट कोहली के नाम खास कीर्तिमान दर्ज हो गया, जी हां, अब विराट विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गये हैं।
कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज पर सबसे बड़ी जीत हासिल की, एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान को 318 रनों के विशाल अंतर से हराया, इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 से बढत बना ली है।विराट के नाम खास कीर्तिमान
इस जीत के साथ ही विराट कोहली के नाम खास कीर्तिमान दर्ज हो गया, जी हां, अब विराट विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गये हैं,
विराट से पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था, गांगुली ने 28 टेस्ट मैचों में 11 जीत हासिल की थी, अब कोहली ने पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ दिया है।
25 टेस्ट में 12 जीत
आपको बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई में विदेशी धरती पर टीम इंडिया ने 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होने 12 जीत हासिल की है,
इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान के तौर पर विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का एक खास मुकाम हासिल कर लिया।
धोनी नंबर तीन पर
वहीं इस मामले में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर हैं, उन्होने घर से बाहर यानी विदेशी धरती पर 30 टेस्ट मैच खेले हैं,
जिसमें सिर्फ 6 जीत हासिल की है, चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होने 17 मैचों में 5 जीत हासिल की ।


