नये झमेले में जोमैटो, अब डिलीवरी ब्वॉय ने इसे डिलीवर करने से किया मना, मंत्री ने लिया संज्ञान
जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय बजरंग नाथ वर्मा ने कहा कि जिस बैग में खाना लेकर हम डिलीवरी के लिये जाते हैं, वो बैग हाथ में लेकर हमें घर तक जाना होता है।
जोमैटो कंपनी एक बार फिर से गलत कारणों से विवादों में है, दरअसल कंपनी के कोलकाता के डिलीवरी ब्वॉयज ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्हें ऐसे खाने के डिलीवरी भी करनी पड़ती है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती है, कोलकाता के डिलीवरी ब्वॉयज इसी मुद्दो के लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं।बीफ और पोर्क डिलीवर नहीं करेंगे
इन डिलीवरी स्टाफ का कहना है कि बकरीद में ऐसे खाने की डिलीवरी वो बिल्कुल नहीं करेंगे, जिसमें बीफ मिलाया गया हो,
इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय पोर्क फूड की डिलीवरी करने से मना करते हैं, इसलिये कंपनी को इस चीजों को डिलीवर ही नहीं करना चाहिये।
भावनाएं आहत
जोमैटो के एक डिलीवरी ब्वॉय बजरंग नाथ वर्मा ने कहा कि जिस बैग में खाना लेकर हम डिलीवरी के लिये जाते हैं, वो बैग हाथ में लेकर हमें घर तक जाना होता है,
बीफ मिला खाना डिलीवर करने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती है, तो वहीं दूसरे डिलीवरी ब्वॉय मोहसिन अख्तर ने कहा कि जो भी हो, हम पोर्क डिलीवर नहीं करेंगे, डिलीवरी ब्वॉयज के अनुसार खाना डिलीवर नहीं करने पर उनके कुछ साथियों के खिलाफ कंपनी ने गोलाबाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, साथ ही उन्हें धमकी भी दी है।
मंत्री ने लिया संज्ञान
मामला सुर्खियों में आने के बाद ममता सरकार के मंत्री राजीब बनर्जी ने इस पर संज्ञान लिया है, उन्होने कहा कि कंपनी किसी भी व्यक्ति को उसके धर्म के खिलाफ मजबूर करने का हक नहीं है,
ये गलत है, अब जब मुझे इस बारे में जानकारी मिली है, तो मैं इस मामले को देखूंगा, जोमैटो अभी हाल के दिनों में जबरदस्त विवाद में है, इससे पहले डिलीवरी ब्वॉय के धर्म की वजह से जबलपुर निवासी अमित शुक्ला नाम के शख्स ने ऑर्डर रद्द कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और कंपनी के मालिक ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी लिखा था।


