पाकिस्तान ने पार कर दी सारी हदें, अर्थव्यवस्था सुधारने के लिये ओछी हरकत पर उतरे इमरान खान, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
बैली डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में दो बैली डांसर स्टेज पर डांस करती दिख रही थी।
कटोरा लेकर घूम रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर अपनी हरकत की वजह से दुनिया के साथ जिल्लत झेल रहे हैं, ऑर्थिक तंगी से झेल रहे पाक विदेशी निवेश लाने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है, निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिश में लगा पाक अब ओछी हरकत पर उतरने लगा है, इसका बानगी पूर्व सोवियत संघ का हिस्सा रहहे अजरबैजान देश में देखने को मिली, बताया जाता है, कि विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिये पाक ने बैली डांस का आयोजन किया।निवेशकों को लुभाने की कोशिश
पाक के सरहद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पेशावर ने जरबैजान की राजधानी बाकू में इनवेस्ट समिट का आयोजन किया था, इस कार्यक्रम का मकसद पाक के खैबर पख्तूनखवा में विदेशी निवेश को बढाना था,
पाक चाहता है, कि वहां विदेश निवेश को बढावा मिले, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुधरे, कार्यक्रम की शुरुआत में वहां मौजूद निवेशकों को पाक के खैबर पख्तूनखवा में मौजूद निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी गई, इसके बाद जब रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तो वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गये, कार्यक्रम के दौरान कई बैली डांसर्स स्टेज पर आई और डांस किया।
सोशल मीडिया पर वायरल
बैली डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में दो बैली डांसर स्टेज पर डांस करती दिख रही थी,
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद इमरान खान और उनकी सरकार की काफी आलोचना हो रही है, ट्विटर पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या यही नया पाकिस्तान है, तो एक यूजर ने लिखा, कि भारत चांद पर अपना यान भेज रहा है, तो पाक निवेशकों को लुभाने के लिये बैली डांस करवा रहा है।
6 बिलियन डॉलर का कर्ज
पाक की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन खराब ही होती जा रहा है, अपनी माली हालत सुधारने के लिये वो कई देशों के सामने हाथ फैला चुका है, पाक के पीएम इमरान खान मदद के लिये चीन, अमेरिका और यूएई गये थे,
पाक सरकार अपनी आर्थिक हालत सुधारने के लिये वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ के सामने भी हाथ फैला चुका है, आईएमआई ने अगले तीन सालों में पाक को 6 बिलियन डॉलर कर्ज देने की घोषणा की है।
When General Doctrine Chief Economist tries to lure investors into the Pakistan Investment Promotion Conference in Baku, Azerbaijan with belly dancers.... pic.twitter.com/OUoV85wmnV— Gul Bukhari (@GulBukhari) September 7, 2019


