बिहार चुनाव के लिये हो गया एनडीए में सीटों का बंटवारा, बीजेपी सिर्फ इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नीतीश कुमार की पार्टी दोबारा इन चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि किशनगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार तलाश रही है।
बिहार में 5 विधानसभा सीट और 1 लोकसभा सीट के लिये उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, इसके साथ ही प्रदेश का सियासी पारा चढ चुका है, एनडीए में इन सीटों के लिये सीट बंटवारा हो चुका है, पांच विधानसभा सीटों में से चार पर जदयू और एक पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी, जबकि लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में जाएगी, आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन की वजह से समस्तीपुर लोकसभा सीट खाली हुई है।5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राज्य के जिन 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर, दरौंदा, बेलहर और किशनगंज सीट है, किशनगंज सीट पर कांग्रेस का कब्जा है,
जबकि बाकी चारों सीटों पर 2015 में जदयू ने कब्जा जमाया था, चारों ही विधायक इस बार सांसद बन गये हैं, लिहाजा इन सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
जदयू 4 सीटों पर लड़ेगी
नीतीश कुमार की पार्टी दोबारा इन चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि किशनगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार तलाश रही है,
2015 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट से स्वीटी सिंह को उम्मीदवार बनाया था, कहा जा रहा है कि इस बार भी पार्टी उन्हीं पर दांव लगाने की तैयारी में है, पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने स्वीटी सिंह को हरा दिया था।
बीजेपी-जदयू में तल्खी
बिहार की राजनीति इन दिनों चर्चा में है, दरअसल बीजेपी का एक गुट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, उनके खिलाफ बयानबाजी किया जा रहा है,
जदयू इन पर लगाएगी दांव
अगर जनता दल यूनाइटेड की बात करें, तो दरौंदा सीट से सांसद कविता सिंह के पति बाहुबली अजय सिह को प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है,
वहीं बेलहर सीट पर बांका सांसद गिरधारी यादव के परिवार में से ही किसी को उम्मीदवार बनाया जाएगा, सिमरी बख्तियारपुर से पूर्व विधायक अरुण यादव को टिकट मिलने की चर्चा है, तो नाथ नगर सीट से नीतीश किसी मंडल जाति के उम्मीदवार को टिकट पकड़ा सकते हैं।



