3 राज्यों मेें चुनाव से ठीक पहले बाहर निकले दिग्गी राजा, संघ पर दिया ऐसा बयान, पार्टी नेतृ्त्व भी दिख रहा असहज
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं, साथ ही सोनिया और राहुल गांधी के करीबी भी कहे जाते हैं, इसके बाद भी वो अकसर बयान देकर कांग्रेस पार्टी को असहज करते रहते हैं।
कांग्रेस के कद्दावर नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह रह-रह पार्टी हाईकमान की मुश्किलें बढाते रहते हैं, कभी हिंदू आतंकवाद के जरिये तो कभी कुछ और, एक बार फिर दिग्गी राजा ने अपने नये बयान से सबको चौंका दिया है, उन्होने कहा कि जासूसी मुसलमान से ज्यादा गैर-मुसलमान कर रहे हैं, संघ और बीजेपी के लोग पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेते हैं, आपको बता दें कि अगले कुछ दिनों में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में दिग्गी राजा का ये बयान वहां भुनाया जा सकता है।बहुसंख्यक वर्ग हो सकता है नाराज
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं, साथ ही सोनिया और राहुल गांधी के करीबी भी कहे जाते हैं, इसके बाद भी वो अकसर बयान देकर कांग्रेस पार्टी को असहज करते रहते हैं,
कहा जा रहा है कि भले दिग्गी राजा के इस बयान से अल्पसंख्यक समुदाय को साधने की कोशिश की है, लेकिन इससे बहुसंख्यक समाज नाराज हो सकता है।
बयानवीरों की वजह से नुकसान
अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें, तो देश में कई साल तक राज करने वाली कांग्रेस अब विपक्षी दल का भी दर्जा खो चुकी है, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के ऐसे बयानवीर नेता बयान देते हैं,
राष्ट्रवाद सिखाने की जरुरत नहीं
दिग्गी राजा ने भिंड में कहा कि जो लोग आईएसआई से पैसे लेते हैं, वही लोग बीजेपी और संघ से भी पैसा लेते हैं, बीजेपी को हमें राष्ट्रवाद सिखाने की जरुरत नहीं है,
उन्होने आगे कहा कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये मुसलमानों से ज्यादा गैर मुसलमान जासूसी करते हैं।
संघ पर निशाना
कभी हिंदू आतंकवाद की परिभाषा गढने वाले पूर्व सीएम ने कहा कि कई लोग पाक के लिये जासूसी करते पाये गये हैं, वो लोग बजरंग दल, बीजेपी और आईएसआई से पैसा ले रहे हैं,
इसके साथ ही आईएसआई के लिये जासूसी मुसलमान से ज्यादा गैर मुसलमान हैं, दिग्गी राजा ने कहा कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गये हैं, वो संघ के कार्यकर्ता रहे हैं, नाथूराम गोडसे जिसने महात्मा गांधी को मारा, वो भी संघ का हिस्सा था।



