धोनी के रिटायरमेंट पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, मर्जी से सीरीज नहीं चुन सकते, पंत को लेकर कही ऐसी बात
गौतम गंभीर ने कहा कि मैंने हमेशा एक चीज बरकरार रखी, संन्यास निजी फैसला है, मेरे ख्याल से चयनकर्ताओं को पूर्व कप्तान से बात करनी चाहिये।
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अब बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने एक बार फिर से महेन्द्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है, गौती ने कहा कि अगर आप टीम इंडिया के लिये खेलते हैं, तो सीरीज अपने हिसाब से नहीं चुन सकते, इसलिये माही को जल्द से जल्द कोई फैसला लेना चाहिये।संन्यास निजी फैसला
गौतम गंभीर ने कहा कि मैंने हमेशा एक चीज बरकरार रखी, संन्यास निजी फैसला है, मेरे ख्याल से चयनकर्ताओं को पूर्व कप्तान से बात करनी चाहिये,
चयनकर्ताओं को माही से उनके भविष्य के बारे मे पूछना चाहिये, मेरे लिये जब आप भारत के लिये खेलते हैं, तो आप अपने हिसाब से सीरीज का चयन नहीं कर सकते।
धीमी बल्लेबाजी के लिये आलोचना
मालूम हो कि गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब धोनी के रिटायरमेंट को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है,
धोनी आईसीसी विश्वकप 2019 में अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचकों के निशाने पर थे, तब कहा जा रहा था कि विश्वकप के आखिरी मुकाबले में वो संन्यास की घोषणा करेंगे, हालांकि धोनी ने ऐसा नहीं किया, विश्वकप के बाद पहले वेस्टइंडीज और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वो नहीं खेले, इस दौरान धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन ट्रेनिंग की।
पंत का बचाव
जहां एक तरफ गौतम गंभीर ने धोनी के संन्यास को लेकर अपनी बात रखी, तो दूसरी तरफ उन्होने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बचाव भी किया,
उन्होने पंत के हालिया प्रदर्शन पर कहा, कि अगर किसी युवा खिलाड़ी पर आप इतना फोकस करेंगे, तो परेशानी होगी, उन्हें काफी कम समय हुआ है, टेस्ट में दो शतक लगा चुके हैं, किसी भी युवा खिलाड़ी की इतनी आलोचना ठीक नहीं है, उन्हें थोड़ा समय दीजिए।


