टेस्ट टीम पर खुलकर बोले गौतम गंभीर, इस बल्लेबाज ने रातों की नींद उड़ा दी थी

टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रोहित सीमित ओवरों के बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं।

आईसीसी विश्वकप 2019 में 5 शतक लगाकर इतिहास रचने वाले रोहित शर्मा को आखिरकार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है, लगातार असफल रहने वाले केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, सीमित ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाने वाले रोहित टेस्ट में अपनी वैसी छाप नहीं छोड़ सके, ऐसे में रोहित के सामने टेस्ट क्रिकेट में नई शुरुआत करने का मौका है, टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टेस्ट में हिटमैन के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है।

रोहित को बेंच पर बैठाये रखने का कोई मतलब नहीं
टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि रोहित सीमित ओवरों के बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं, लेकिन हमें ये स्वीकार करना होगा,
कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके लिये करो या मरो की स्थिति होगी, गंभीर ने कहा कि अगर रोहित टेस्ट में अच्छा करते हैं, तो उनके लिये पूरी दुनिया है, लेकिन अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो फिर ओपनिंग के लिये किसी और बल्लेबाज को आजमाने का समय आ जाएगा, गौती ने कहा कि घरेलू सीरीज के लिये मैं रोहित को ओपनिंग करते देखना चाहता हूं, और बैकअप के तौर पर एक युवा बल्लेबाज को रखता, गौती ने ये भी कहा कि मैं ऐसा नहीं करता कि रोहित को टीम में चुनता और उन्हें बेंच पर बिठाये रखता, अगर उन्हें टीम में चुना गया है, तो फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिये, मैंने हमेशा कहा है कि ऐसे खिलाड़ी बेंच पर बैठने के लिये नहीं हैं, अगर उनके लिये मिडिल ऑर्डर में जगह नहीं बन रही, तो ओपनर के तौर पर खिलाना चाहिये।

उड़ा दी थी मेरी रातों की नींद
एक बड़ा खुलासा करते हुए गौती ने कहा कि आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स ने मेरी रातों की नींद उड़ा दी थी, आईपीएल टीम केकेआर के कप्तान रहे गौतम गंभीर ने कहा कि
रोहित सीमित ओवरों के विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं, बतौर कप्तान रोहित और डिविलियर्स ने मेरी रातों की नींद उड़ा दी थी, अन्य कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया।

6 साल में सिर्फ 27 टेस्ट
रोहित शर्मा ने अपने 6 साल के टेस्ट करियर में सिर्फ 27 टेस्ट मैच ही खेले हैं, इस दौरान उन्होने 39.62 के औसत से 1585 रन बनाये हैं, इस फॉर्मेट में उनके नाम तीन शतक है,
जिसमें से दो शतक उन्होने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में ही बना दी थी।

रोहित को मिले कई मौके
गौतम गंभीर के अनुसार ऐसा नहीं है कि रोहित को इस प्रारुप में मौके नहीं मिले, वो इस बात की शिकायत बिल्कुल नहीं कर सकते, बल्कि मुझे नहीं लगता कि
जितने मौके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित को मिले हैं, उतने किसी और अन्य बल्लेबाज को मिले होंगे, गौती ने कहा कि बेशक टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करना चुनौतीपूर्ण काम है, लेकिन रोहित अपनी मानसिकता बदलकर ये काम कर सकते हैं, सहवाग शुरुआत में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थे, लेकिन फिर उन्होने ओपनिंग शुरु की, और काफी सफल रहे।