खुलेआम पत्नी के साथ मिलकर अक्षय कुमार ने की थी ऐसी हरकत, पुलिस ने किया था गिरफ्तार

ट्विंकल खन्ना ने भी अक्षय कुमार की बात को नहीं टाली, जैसा उनके पति ने कहा, वैसा ही उन्होने किया।

साल 1991 में सौगंध फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, फोर्ब्स की इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची में अक्षय कुमार चौथे स्थान पर हैं,
वो सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय फिल्म कलाकार भी माने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब खिलाड़ी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है मामला 
दरअसल ये बात साल 2009 की है, अक्षय लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक के लिये पहुंचे थे, इस मौके पर खिलाड़ी कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ पहुंची थी,
अक्षय कुमार टी-शर्ट और जींस में वहां पहुंचे थे, अचानक वो रैंप पर वॉक छोड़कर अपनी पत्नी के पास पहुंचे और जींस के बटन को खोलने के लिये कहा।

जींस का बटन खोला 
ट्विंकल खन्ना ने भी अक्षय कुमार की बात को नहीं टाली, जैसा उनके पति ने कहा, वैसा ही उन्होने किया, अक्षय जींस का बटन खोलकर रैम्प पर चलने लगे,
लेकिन ऐसा करने पति-पत्नी दोनों को भारी पड़ गया, क्योंकि इस मामले को लेकर बहुत विवाद हुआ, दोनों सितारों को विरोध का सामना करना पड़ा, दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया, जिसकी वजह से अक्षय को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। हालांकि उन्हें तुरंत बेल मिल गई थी।

इस विवाद में भी आया नाम
2015 में पंजाब के श्रीगुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान हुआ था, जिसके बाद पंजाब में हिंसा भड़क उठी, विरोध प्रदर्शन के दौरान बहिबल कलां में पुलिस फायरिंग में कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी,
इस विवाद में भी अक्षय कुमार का नाम  सामने आया था, कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने इन घटनाओं और फायरिंग के मामलों की जांच के लिये जस्टिस रणजीत सिंह आयोगक का गठन किया था।