जन्मदिन पर भावुक हुई डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, पोस्ट की संघर्ष की दास्तां, वीडियो
डांस सनसनी ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि कैसे बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद उन पर बुरे समय की गाज गिरी।
डांस सनसनी के नाम से मशहूर सपना चौधरी का आज जन्मदिन है, सपना के एक-एक ठुमके पर उन्हें फैंस जान छिड़कते हैं, तो उनके जन्मदिन पर कुछ स्पेशल तो होना ही था, जन्मदिन से एक दिन पहले ही डांसिंग क्वीन को बधाईयां मिलनी शुरु हो गई, लेकिन इन बधाइयों ने सपना को कुछ ज्यादा भी भावुक कर दिया।संघर्ष की कहानी
सपना चौधरी जन्मदिन पर मिलने वाली बधाइयों और शुभकामना संदेश पढकर कहीं अतीत में खो गई, जिसके बाद उन्होने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जीवन का पूरा संघर्ष ही साझा कर डाला,
उन्होने अपने इंस्टा हैंडल पर ऐसे कई मैसेज साझा किये हैं, जिसमें उनके चाहने वालों के खत दिख रहे हैं, जो फैंस ने उन्हें भेजे हैं।
बचपन में पिता का उठाया साया
डांस सनसनी ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि कैसे बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद उन पर बुरे समय की गाज गिरी,
उन्होने 4 से 5 पोस्ट में बताया कि कैसे उन्होने शुरुआती दिनों में गांव-गांव जाकर स्टेज पर परफॉर्म करना शुरु किया था।
बिग बॉस को किया याद
अपने संघर्ष के साथ ही सपना चौधरी ने वो समय भी याद किया, जहां से उनकी किस्मत बदली, उन्होने सलमान खान के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि
कैसे वो बिग बॉस में गई और उसके बाद पूरे देश की बेटी बन गई, आपको बता दें कि कभी स्टेज डांस करने वाली सपना अब भोजपुरी, पंजाबी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी काम कर रही है।


