जब बालाजी ने हिला दिया था पूरा पाकिस्तान, लड़कियों ने स्टेडियम में ही कर दिया था प्रपोज
फिर बालाजी 2004 में टीम इंडिया के साथ पाक दौरे पर गये, जहां उन्होने गेंद और बल्ले से कमाल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
एक क्रिकेटर जिसके छक्के ने शोएब अख्तर को हिला कर रख दिया था, एक गेंदबाज जिसने तूफानी गेंदबाजी से पाक में कोहराम मचा दिया था, आज वो अपना 38वां जन्मदिन मना रहा है, जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी की, जो बहुत लंबे समय तक तो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन अपने छोटे से करियर में ही उन्होने कुछ ऐसे कारनामे किये, जिसे भूलाया नहीं जा सकता, दायें हाथ के तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिये 30 वनडे, 8 टेस्ट और 5 टी-20 मैच खेले।1 रणजी सीजन के बाद ही टीम इंडिया में एंट्री
बालाजी ने 2001-02 में तमिलनाडु के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, पहले ही रणजी सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 37 विकेट ले डाले, जिसके बाद टीम इंडिया से बुलावा आ गया,
बालाजी साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया, हालांकि उनका डेब्यू बेहद खराब रहा, उन्होने पहले मैच में 4 ओवर में ही 44 रन लुटा दिये और कोई विकेट भी नहीं लिया।
पाक में दिलाई ऐतिहासिक जीत
फिर बालाजी 2004 में टीम इंडिया के साथ पाक दौरे पर गये, जहां उन्होने गेंद और बल्ले से कमाल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई,
उन्होने पाक के खिलाफ आखिरी दो मैचों में 5 विकेट लिये और जीत में बड़ी भूमिका निभाई, इस सीरीज के दौरान अकसर पाकिस्तानी लड़कियां उन्हें शादी के लिये भी प्रपोज करती दिखती थीं।
लड़कियां करती थी प्रपोज
स्टेडियम में पाकिस्तानी लड़कियां बालाजी के लिये विल यू मैरी मी के पोस्टर लेकर आती थी, इस सीरीज के पांचवें वनडे में एक बड़ी दिलचस्प घटना हुई थी,
बालाजी ने शोएब अख्तर की गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान गया था, हालांकि इस गेंद के बाद अख्तर ने अपनी तेज यॉर्कर से बालाजी का बैट तोड़ दिया था।
खतरनाक चोट और वापसी
2005 में तेज गेंदबाज को कमर में चोट लग गई, जिसकी वजह से वो टीम से बाहर हो गये, चोट की वजह से उन्हें अपना बॉलिंग एक्शन भी बदलना पड़ा, हालांकि आईपीएल में उन्होने जबरदस्त वापसी की,
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये खेलते हुए उन्होने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे, जिसमें हैट्रिक विकेट भी शामिल था, बालाजी आईपीएल में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।



