हिना रब्बानी का बड़ा बयान, भीख मांगने से अच्छा ये काम करें इमरान खान
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि उनके मुल्क को ऑर्थिक, राजनीतिक या सैन्य रुप से अमेरिका पर आश्रित रहने के बजाय भारत और दूसरे पड़ोसी देशों के साथ संबंध मजबूत करने चाहिये।
पाक की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने एक बार फिर से भारत-पाक के बिगड़ते संबंधों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होने भारत के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत की है, हिना ने कहा कि पाकिस्तान के लिये कटोरा लेकर भीख मांगने से अच्छा है कि भारत से दोस्ती कर ले, आपको बता दें कि इससे पहले हिना ने कहा था कि मेरा मानना है कि पाक कभी भी युद्ध लड़कर कश्मीर हासिल नहीं कर सकता।पड़ोसियों से रिश्ते मजबूत करे
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि उनके मुल्क को ऑर्थिक, राजनीतिक या सैन्य रुप से अमेरिका पर आश्रित रहने के बजाय भारत और दूसरे पड़ोसी देशों के साथ संबंध मजबूत करने चाहिये।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता ने कहा कि पाक को अमेरिका का पिछलग्गू बनने के बजाय भारत से रिश्ते मजबूत करने चाहिये।
सेमिनार में कहा
आपको बता दें कि अमेरिका और पाक के संबंधों पर आयोजित एक सेमिनार में हिना रब्बानी खार ने ये बातें कही, उन्होने कहा कि पाक को हमेशा खुद को सामरिक साझीदार के रुप में देखना चाहिये,
हमें अमेरिका की जगह भारत, अफगानिस्तान, ईरान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ महत्वपूर्ण संबंध विकसित करने चाहिये।
अमेरिका को तवज्जो नहीं
हिना ने कहा कि अमेरिका को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिये, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था अमेरिका की मदद पर निर्भर नहीं है,
दोनों हाथों में भीख का कटोरा लेकर पाक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान नहीं पा सकता, मालूम हो कि हिना के कार्यकाल में ही साल 2011 में अमेरिका ने एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन को घुसकर मारा था।


