पत्नी मनी रही थी रंगरलियां, पति ने रंगेहाथों पकड़ा, तीन तलाक के बाद सजा भुगतने को तैयार

पत्नी की बेवफाई से परेशान शख्स ने एसपी को प्रार्थना पत्र लिखा है, युवक ने अपने पत्र में पत्नी और पिता के खिलाफ केस दर्ज करने का निवेदन किया है।

यूपी में एक बार फिर से तीन तलाक का मामला सामने आया है, लेकिन इस बार तीन तलाक की वजह थोड़ी अलग है, दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथों पकड़ लिया, इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर पत्नी को मौके पर ही तीन तलाक बोल दिया, आपको बता दें कि हाल ही में मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक को लेकर कानून बनाया है।

सजा भुगतने को तैयार
पत्नी की बेवफाई से परेशान शख्स ने एसपी को प्रार्थना पत्र लिखा है, युवक ने अपने पत्र में पत्नी और पिता के खिलाफ केस दर्ज करने का निवेदन किया है,
इतना ही नहीं युवक ने एसपी से ये भी कहा है कि वो तीन तलाक पर बने नये कानून के तहत सजा भुगतने को भी तैयार है।

कोई दूसरा चारा नहीं 
बीते शनिवार को दीवानी न्यायालय पहुंचे एक युवक ने कहा कि उसके पास दूसरा कोई चारा नहीं दिख रहा है, जब युवक को बताया गया कि
इसे ट्रिपल तलाक के खिलाफ बने कानून के तहत सजा भुगतनी होगी, तो उसने कहा कि सबसे बड़ी सजा तो उसे उसकी पत्नी ने ही दिया है।

सऊदी में रहता था 
रिपोर्ट के अनुसार युवक की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी, शादी के कुछ दिनों बाद ही वो सऊदी चला गया था, जहां रहकर पैसे कमाता था, बीच-बीच में वो घर आता रहता था,
कुछ दिनों पहले बीमार पड़ने की वजह से वो जौनपुर आ हया, जहां युवक को कुछ लोगों ने बताया कि उसकी पत्नी के उसके पिता के साथ ही अवैध संबंध हैं, लेकिन युवक ने बात नहीं मानी, बीते 25 अगस्त को किसी काम से वो वाराणसी गया था, लेकिन काम जल्दी खत्म हो जाने के वजह से रात में ही घर वापस लौट गया।

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा 
घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी को पिता के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, उसने उसी समय बीवी को तीन तलाक दे दिया, युवक का कहना है कि
उसकी पत्नी और पिता ने मिलकर उस समय पिटाई भी की थी, इतना ही नहीं पिता ने धमकी दी थी कि वो इस पर मुकदमा दर्ज करा कर उसे जेल भिजवा देंगे। मामले में युवके ने पत्नी और पिता के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई ना होने से जिले के पुलिस कप्तान से मदद मांगी है।