MDM बनाकर गुजारा करने वाली महिला बनी करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का भी दिया सही जबाव, लेकिन इस वजह से मिले सिर्फ 1 करोड़

बबीता की मौजूदा कमाई महीने में सिर्फ 1500 रुपये है, वो सरकारी स्कूल में मीड डे मील बनाती हैं, जबकि उनके पति उसी स्कूल में चौकीदारी का काम करते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन-11 में महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता देशताड़े गुरुवार के एपिसोड में 1 करोड़ रुपये जीतने में सफल रही, उन्होने एक्सपर्ट की राय लाइफलाइन का इस्तेमाल कर 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जबाव दिया, हालांकि सात करोड़ रुपये के सवाल में वो फंस गई और उन्होने गेम से क्विट कर लिया।

1 करोड़ का सवाल
सवाल- मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी, जिसमें उन्होने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभव के बारे में लिखा है।
जवाब- जहीर देहलवी
बबीता ने इस सवाल के जवाब में एक्सपर्ट श्वेता झा (आजतक न्यूज चैनल की एसोसिएट प्रोड्यूसर) की राय मानी और बिना हिचकिचाए उन्होने इस सवाल का जबाव दे दिया, जो सही हुआ।

सात करोड़ का सवाल
सवाल- इनमें से कौन से राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे चलकर देश के राष्ट्रपति बनें?
जवाब- बिहार
सात करोड़ रुपये के इस सवाल की बबीता ने सही जवाब दिया, लेकिन तब तक उन्होने खेल छोड़ दिया था, वो पहले भी बिहार ही कह रही थीं, लेकिन उन्होने पैसे ना गंवाने के चक्कर में खेल छोड़ दिया, क्योंकि वो अपने जवाब को लेकर पूर्ण रुप से संतुष्ट नहीं थी।

मीड डे मील बनाती हैं
बबीता की मौजूदा कमाई महीने में सिर्फ 1500 रुपये है, वो सरकारी स्कूल में मीड डे मील बनाती हैं, जबकि उनके पति उसी स्कूल में चौकीदारी का काम करते हैं,
बबीता के मुताबिक उनके पूरे परिवार में सिर्फ एक मोबाइल फोन ही है, उनके परिवार के पास इतने भी पैसे नहीं हैं, कि परिवार के हर सदस्य अपना मोबाइल फोन लेकर घूम सके, उनके घर में एक कीपैड वाला मोबाइल है, जिसका इस्तेमाल घर के हर सदस्य करते हैं।