इस खास कंपनी का मोबाइल फोन और सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं पीएम मोदी, पढिये
शायद आप भी ये जानने को उत्सुक होंगे, कि नरेन्द्र मोदी आखिर किस कंपनी का फोन इस्तेमाल करते हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 69वां जन्मदिन मना रहे हैं, पीएम आज गुजरात में हैं, उन्होने अपनी मां हीराबेन के साथ वक्त गुजार कर जन्मदिन को खास बनाने की कोशिश की, देश भर से उन्हें चाहने वाले और समर्थक तरह-तरह से उन्हें जन्मदिन विश कर रहे हैं, इन सबके बीच पीएम मोदी से जुड़ी दिलचस्प बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, ऐसी ही एक खास बात ये है कि नरेन्द्र मोदी किस कंपनी का मोबाइल फोन और सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं।ये फोन इस्तेमाल करते हैं मोदी
जी हां, शायद आप भी ये जानने को उत्सुक होंगे, कि नरेन्द्र मोदी आखिर किस कंपनी का फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि मोदी एप्पल का आईफोन -6 इस्तेमाल करते हैं,
पिछले साल 2018 में चीन और दुबई की आधिकारिक यात्रा के दौरान नरेन्द्र मोदी को आईफोन -6 सीरीज का ये फोन इस्तेमाल करते कई बार देखा गया था, वैसे भी मोदी को गैजेट्स पसंद करने वाले इंसाना माना जाता है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय
नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम के बाद देश में स्मार्टफोन के इस्तेमाल में भारी उछाल आया है, सोशल मीडिया साइट्स पर भी मोदी का ग्राफ बाकी राजनेताओं से काफी आगे है,
ट्विटर पर उन्हें करीब 5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, फेसबुक पर 4.5 करोड़ और इंस्टाग्राम पर भी 2.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं, ध्यान देने वाली बात ये है कि इन सभी सोशल मीडिया साइट्स पर मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी आगे हैं।
सिम कार्ड
पीएम नरेन्द्र मोदी किस कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, इस बारे में भी उनके समर्थकों को दो साल पहले ही पता चल गया था,
करीब दो साल पहले पीएम मोदी ने अपने मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें नेटवर्क की जगह वोडाफोन दिख रहा है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि वो वोडाफोन का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं।
अमित शाह मोबाइल
मोदी के सबसे भरोसेमंद और देश के गृहमंत्री अमित शाह की बात करें, तो वो एप्पल एक्सएस का फोन इस्तेमाल करते हैं, एप्पल ने इस मोबाइल को करीब एक साल पहले ही भारत में लांच किया है,
इस फोन में कई खासियत है, ये तरह-तरह के वेरियंट में बाजार में उपलब्ध है।



