राखी सावंत का नया ड्रामा, उनके पति से मिल चुका है ये लड़का, बताया काफी रिच और हैंडसम हैं जीजू, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
ड्रामा क्वीन द्वारा 25 सितंबर को पोस्ट किये गये इस वीडियो में एक लड़का ऑरेंज टीशर्ट पहने नजर आ रहा है, इस वीडियो के ऊपर लिखा है, आज मैंने रितेश जीजू को देखा है, वो बहुत हैंडसम हैं।

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिये आये दिन कोई ना कोई वजह ढूंढ ही लेती है, बीते दिनों उनकी रिवीलिंग ड्रेस की वजह से वो सुर्खियों में छायी रही, इससे पहले वो शादी और पति को लेकर चर्चा में बनी हुई है, अब राखी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक लड़का नजर आ रहा है, इस लड़के का दावा है कि उसने राखी के पति रितेश को देखा है, इतना ही नहीं ये लड़का वीडियो में रितेश को जीजू कहता दिख रहा है, और राखी के पति के बारे में कई खुलासे भी कर रहा है।

राखी सावंत के पति को बताया जीजू
ड्रामा क्वीन द्वारा 25 सितंबर को पोस्ट किये गये इस वीडियो में एक लड़का ऑरेंज टीशर्ट पहने नजर आ रहा है, इस वीडियो के ऊपर लिखा है, आज मैंने रितेश जीजू को देखा है,
वो बहुत हैंडसम हैं, लड़का कह रहा है, हाय राखी मैम, आज मैंने रितेश जीजू को अपनी आंखों से देखा है, वो देखने में बहुत ज्यादा हैंडसम हैं, आप लोग यकीन नहीं करोगे, वो बहुत ज्यादा रिच हैं, उनके पास इतने ज्यादा डॉलर्स है, पाउंड्स है कि आज वो उछाल रहे थे, उनको हवा में।

आंखें खुली की खुली रह जाएंगी
इस लड़के ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो राखी सावंत की शादी की बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं, लड़के का कहना है कि आप लोग उनकी बातों को झूठ समझते हैं,
आप लोगों को लगता है कि उनकी शादी नकली है, लेकिन जिस दिन आप लोग अपनी आंखों से देखोगे उस दिन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी, वो आज आए थे, और उनके पास लैंबोर्गिनी कार है, वो बहुत रिच हैं, तुम लोगों को सब झूठ लगता है गाइज, तुम लोग पागल हो।

रितेश ने गिफ्ट किया घर
कुछ दिन पहले ही राखी ने इंस्टाग्राम पर अपने दुख भरे पोस्ट किये थे, हालांकि हाल ही में उन्होने दावा किया, कि वो अपने पति के पास यूके जा रही है,
राखी ने अपने घर के बाहर से एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उनका कहना था कि पति रितेश ने उन्हें ये आलीशान घर गिफ्ट किया है, हालांकि शादी के इतने समय बाद भी पति की एक तस्वीर देखने को नहीं मिली है।