भारत छोड़कर जा रही है राखी सावंत, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात, हो रही जबरदस्त चर्चा, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कुछ समय पहले अपनी शादी की खबर बताते हुए राखी सावंत ने कहा था कि उनके पति यूके में रहते हैं, लेकिन वो भारत छोड़कर कहीं नहीं जाएगी, अब वो परमानेंटली यूके शिफ्ट होने की बात कह रही है।

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन आये दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, बीते दिनों अपनी शादी और पति को सीक्रेट रखने को लेकर राखी ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी,
अब वो अपनी एक म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने में लगी हुई है, बीते दिनों इस वीडियो के लांच पर राखी अपनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस को लेकर खूब ट्रोल हुई थी, अब उन्होने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है, राखी ने कहा कि वो भारत छोड़कर जाने वाली हैं, साथ ही उन्होने बताया कि वो स्थायी रुप से कहां शिफ्ट होने वाली हैं।

वीडियो पोस्ट
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो कह रही हैं कि आप मेरे कैसे फैंस हो, कि मैंने आपका इतने सालों तक एंटरटेनमेंट किया और जब मैं अपने पति के साथ परमानेंटली यूके जा रही हूं, तो जाते-जाते मेरा एक वीडियो भी हिट नहीं करवा सकते,
मैंने 12-15 साल इंडस्ट्री में आपको एंटरटेन किया, भूखे रहकर सलाद खाकर, अब जब मैं जा रही हूं, तो जाते-जाते हमें अपनी ब्लेसिंग भी नहीं दोगे क्या, मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, मेरा गाना छप्पन छुरी 6ठें नंबर पर आ गया है, उसे नंबर वन पर लाओ, शेयर करो हमारा वीडियो।

यूके जा रही है
कुछ समय पहले अपनी शादी की खबर बताते हुए राखी सावंत ने कहा था कि उनके पति यूके में रहते हैं, लेकिन वो भारत छोड़कर कहीं नहीं जाएगी, अब वो परमानेंटली यूके शिफ्ट होने की बात कह रही है,
अब देखने वाले बात ये होगी, कि राखी की इन बातों में कितनी सच्चाई है, वहीं दूसरी ओर ऐसी भी अफवाह है कि राखी अपने पति के साथ बिग बॉस-13 में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले सकती है।

गुपचुप की थी शादी 
राखी बीते कुछ दिनों से अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में है, उन्होने 28 जुलाई को मुंबई के जेडब्लयू मैरिएट होटल में शादी की थी, राखी दुल्हन के लिबास में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी,
लेकिन पति की एक झलक तक नहीं दिखाई थी, पति के बारे में पूछने पर कहा था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे पसंद नहीं हैं, इसलिये वो सामने नहीं आना चाहते।