रानू मंडल को राखी सावंत का बड़ा ऑफर, ड्रामा क्वीन की बात सुनकर फैंस हो जाएंगे खुश
राखी ने रानू मंडल की आवाज की तारीफ करते हुए उन्हें एक गाने का ऑफर दिया है, राखी सावंत ने कहा कि वो चाहती हैं कि रानू छप्पन छुरी के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज दें।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये बताया था कि उनकी शादी हो चुकी हैं, उनके पति का नाम रितेश है, और वो एनआरआई हैं, हाल ही में राखी का गाना छप्पन छुरी रिलीज हुआ था, जिसे प्रमोट करने में उन्होने कोई कसर नहीं छोड़ा, अब राखी ने सोशल मीडिया सनसनी रानू मंडल को एक बड़ा ऑफर दिया है।गाने का ऑफर
राखी ने रानू मंडल की आवाज की तारीफ करते हुए उन्हें एक गाने का ऑफर दिया है, राखी सावंत ने कहा कि वो चाहती हैं कि रानू छप्पन छुरी के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज दें,
ड्रामा क्वीन ने कहा कि वो ऐसी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़कर काफी खुश है, जो रानू मंडल जैसे प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करती है, उन्हें आगे बढने का मौका देती है, हिमेश रेशमिया का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना
आपको बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थी, उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनकी तो किस्मत ही बदल गई, रानू के वीडियो बॉलीवुड सितारों तक पहुंचे,
जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें टीवी रिएलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में बुलाया, साथ ही उन्हें अपने साथ गाने का मौका भी दिया।
गाने का मौका
कभी भरपेट भोजन के लिये भी मोहताज रहने वाली रानू मंडल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, कि वो रातों-रात स्टार बन जाएंगी,
हिमेश ने रानू को अपनी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिये गाना गंवाया, जिसके बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


