राखी की शादी में आ गई दूरी, फूट-फूट कर रोते हुए कही ये बात, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
राखी की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है, और अभी से ही दोनों के बीच दूरी आनी शुरु हो गई है, राखी ने कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों परेशान हैं, उनकी परेशानी के पीछे वजह है उनकी शादी, अब सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या राखी की शादी खतरे में है, ड्रामा क्वीन जिस तरह के वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।पति रहते हैं दूर
दरअसल राखी सावंत के पति काम के सिलसिले में देश से बाहर रहते हैं, इसलिये दोनों एक-दूसरे को कम ही समय दे पाते हैं, राखी की शादी को अभी एक महीना ही हुआ है,
और अभी से ही दोनों के बीच दूरी आनी शुरु हो गई है, राखी ने कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिससे पता चलता है कि वो अपने पति को कितना मिस कर रही हैं।
राखी का वीडियो
एक वीडियो में ड्रामा क्वीन कहती हैं, तुम जो बोलोगो मैं करुंगी, जो बोलोगे मैं सुनूंगी, लेकिन हमें इग्नोर मत करो यार, मैं नहीं रह सकती, आपको मेरे ऊपर जरा भी तरस नहीं आता ना,
मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, खैर राखी शादी के पहले दिन से ही तरह-तरह के वीडियोज पोस्ट करती आ रही है, उनके फैंस को उनकी शादी पर यकीन नहीं है, एक वीडियो में वो कह रही हैं कि किसने कहा मेरी जिंदगी में तकलीफें नहीं है, बस मैंने अपनी हालत पर हंसना सीख लिया है।
दो महीने पहले शादी
आपको बता दें कि राखी सावंत ने 28 जुलाई को मुंबई के जेडब्लूय मैरियट होटल में शादी की थी, शादी में दोनों पक्षों से परिवार के ही चार-पांच लोग मौजूद थे,
राखी ने बताया था कि उनके पति रितेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ काम करते हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


