भरी महफिल में एक्ट्रेस को चूम विवादों में आये थे जेठमलानी, तस्वीर सामने आने पर एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई
तब लोगों को लगा कि राम जेठमलानी ने एक्ट्रेस को जानबूझकर किस किया है, सनसनीखेज चुंबन की तस्वीरें लीक होने के बाद लीना ने जेठमलानी के समर्थन में बयान दिया था।
देश के जाने माने वकील रहे राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था, भारत में जब-जब कानून, वकालत और कोर्ट की बात होगी, तो जेठमलानी और उनसे जुड़े विवादों का भी जिक्र होगा, उन पर हमेशा अवसरवादी होने का आरोप लगते रहे, एक विवाद उनके नाम के साथ ये भी जुड़ा कि उन्होने एक्ट्रेस लीना चंदावरकर को चुंबन किया था।एक्ट्रेस को किस कर लिया
2015 में एक अवॉर्ड शो के दौरान जेठमलानी ने दिवंगत गायक किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को चुंबन कर लिया था, दोनों रेडियो क्लब में हम लोग अवॉर्ड 2015 के दौरान मिले थे,
स्टेज पर जेठमलानी पहले तो लीना से गले मिले फिर किस कर लिया, इस किस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
जानबूझकर किया
तब लोगों को लगा कि राम जेठमलानी ने एक्ट्रेस को जानबूझकर किस किया है, सनसनीखेज चुंबन की तस्वीरें लीक होने के बाद लीना ने जेठमलानी के समर्थन में बयान दिया था,
उन्होने कहा था कि जब मैं स्टेज पर चढ रही थी, तो मुझे चक्कर जैसा महसूस हुआ, मैंने जेठमलानी जी से मदद मांगी, इसके बाद स्टेज पर जेठमलानी ने मुझसे कहा कि क्या वो उन्हें किस कर सकते हैं, तो मैंने जबाव में हां कह दिया।
92 साल के हैं
लीना ने कहा था कि वो 92 साल के हैं, लेकिन उनका दिल अभी भी जवान है, मैं उनके शानदार भाषणों की मुरीद रही हूं, उनके लिये लोग सॉरी फील कर रहे हैं, लेकिन मैं बताना चाहती हूं,
कि ना उम्र की सीमा हो, ना प्यार का बंधन, लीना 70 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं, उन्होने चर्चित एक्टर और प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार से शादी की थी।


