रानू मंडल ने अपनी जिंदगी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बहुत अच्छे परिवार से हूं
रानू मंडल ने कहा कि मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई हूं, मैं एक बहुत अच्छे परिवार से आती हूं, लेकिन ये मेरी किस्मत थी, जो मुझे यहां ले आई।
सोशल मीडिया सनसनी और मेगा वायरल हो चुकी रानू मंडल ने अपने परिवार के बारे में बताकर एक बार फिर से सबको चौंका दिया है, अब तक उनके बारे में यही जानकारी थी कि वो रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपनी जिंदगी काट रही थी, लेकिन अब उन्होने इंटरव्यू में बताया कि वो अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है।अच्छे परिवार से आती हूं
रानू मंडल ने कहा कि मैं फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई हूं, मैं एक बहुत अच्छे परिवार से आती हूं, लेकिन ये मेरी किस्मत थी, जो मुझे यहां ले आई, मैं सिर्फ 6 महीने की थी,
तभी मुझे मेरे माता-पिता से अलग कर दिया गया था, इस झटके के बाद फिर कभी मैं उबर नहीं पाई, शादी के बाद मेरे पति मुझे मुंबई ले आये। रानू ने बताया कि मेरे पति एक्टर फिरोज खान के घर में खाना बनाते थे, तब उनके बेटे फरदीन खान कॉलेज में थे, वो हमेशा हमारे साथ परिवार जैसा बर्ताव करते थे।
मेरे पास अपना घर है- रानू
रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाकर पेट पालने वाली रानू मंडल ने बताया कि मेरे पास घर है, लेकिन घर को चलाने के लिये लोगों की जरुरत होती है, रानू के मुताबिक मैं सालों तक अकेले रही हूं,
उस दौर में काफी संघर्ष किया, लेकिन मुझे हमेशा से भगवान पर भरोसा था, मैं अकसर परिस्थिति के मुताबिक गाना गाती रही, मुझे असल में कभी गाने का अवसर नहीं मिला, मुझे गाने से प्यार है।
5-6 गाने रिकॉर्ड कर चुकी
अब तक ये कहा जा रहा था कि हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल से दो गाने गंवाये हैं, जबकि रानू के मुताबिक वो 5-6 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं, मैं मुंबई में अपना घर लेना चाहती हूं,
क्योंकि बार-बार हवाई जहाज से मेरे घर से मुंबई आना कठिन है, इसलिये मुंबई में ही रहना चाहती हूं, मुझे भगवान पर भरोसा है, इसलिये इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रही।
रातों-रात बन गई स्टार
रानू मंडल इंटरनेट पर एक प्यार का नगमा है... गाने से वायरल हुई, इस वीडियो को लाखों लोगों ने शेयर किया, जिसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का ऑफर दिया,
इन दिनों रानू मंडल के बारे में जानने के लिये लोगों में काफी उत्सुकता है।



