बेटी के आरोपों पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात
रानू मंडल ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी एलिजाबेथ को कुछ गलतफहमी हो गई है, मुझे लगता है कुछ लोग एलिजाबेथ को भड़का रहे हैं।
सोशल मीडिया के जरिये रातों-रात स्टार बनने वाली रानू मंडल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, हाल ही में उनकी बेटी एलिजाबेथ साठी रॉय ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि उन्हें उनकी मां से मिलने और बात करने नहीं दिया जा रहा है, इसके साथ ही धमकी दी जा रही है, एलिजाबेथ ने उनकी का वीडियो बनाने वाले और इन दिनों साये की तरह साथ रहने वाले अतींद्र चक्रवर्ती और तपन दास पर ही कई आरोप लगाये, अब बेटी के बयान के बाद रानू मंडल ने जबाव दिया है।बेटी को गलतफहमी
रानू मंडल ने टाइम्स नाऊ से बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी एलिजाबेथ को कुछ गलतफहमी हो गई है, मुझे लगता है कुछ लोग एलिजाबेथ को भड़का रहे हैं,
ताकि वो ऐसा बोले, अतींद्र और तपन दास मेरा पूरा ख्याल रख रहे हैं, वो मुझे किसी से भी मिलने या बात करने से नहीं रोक रहे हैं।
बेटी ने लगाया था आरोप
रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने अतींद्र और तपन पर ये आरोप लगाया था कि दोनों मिलकर उनकी मां के पैसों का इस्तेमाल खुद की जरुरतों को पूरा करने के लिये कर रहे हैं,
इस पर रानू ने कहा कि हां उन्होने मुझसे 10 हजार रुपये लिये थे, लेकिन इसका इस्तेमाल घरेलू सामान, रसोई गैस और आने-जाने के किराये में किया गया, लोगों पर भरोसा करना बहुत जरुरी है, और मैं उन पर भरोसा करती हूं।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाती थी गाना
मालूम हो कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणा घाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थी, अतींद्र ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया,
जहां से वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद रानू को कई ऑफर मिल रहे हैं, हिमेश रेशमिया के साथ रानू तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें


