विराट कोहली को प्रपोज करने वाली क्रिकेटर ने कराया बिना कपड़ों के फोटोशूट, तस्वीर पोस्ट कर दिया खास संदेश

इंगलिश क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीर शेयर करते हुए विशेष संदेश देते हुए लिखा, जो कोई भी मुझे जानता है, वो जानता होगा, कि इस तरह का फोटोशूट मेरे कंफर्ट जोन के बाहर का है।

महिला क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से पहचान बनाने वाली इंगलिश क्रिकेटर सारा टेलर ने बिना कपड़ों के फोटोशूट से सभी को चौंका दिया है,
उन्होने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद ही नग्न तस्वीरें पोस्ट की है, सारा टेलर का कहना है कि ये बिना कपड़ों के फोटोशूट मजेदार था, इसके जरिये यूनाइटेड किंगडम की विमिन्स हेल्थ मैगजीन ने महिलाओं में शारीरिक समस्याओं को लेकर जागरुकता बढाने की अपील की है।

विशेष संदेश
इंगलिश क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीर शेयर करते हुए विशेष संदेश देते हुए लिखा, जो कोई भी मुझे जानता है, वो जानता होगा, कि इस तरह का फोटोशूट मेरे कंफर्ट जोन के बाहर का है,
लेकिन मैं इस मुद्दे का हिस्सा बनने के लिये खुद पर गर्व महसूस करती हूं, विमन्स हेल्थ यूके की एहसानमंद रहूंगी, कि उन्होने मुझे इसके लिये आमंत्रित किया।

महिला सशक्तिकरण
सारा टेलर ने आगे लिखा, कि अन्य लड़कियों और महिलाओं की तरह मुझे भी अपने शरीर के बारे में शिकायत करने की आदत है, लेकिन मैंने इससे पार पा लिया है,
एक तरह से ये महिला सशक्तिकरण है, हर दूसरी लड़की शानदार दिखती है, कृपया याद रखें, कि हर लड़की खूबसूरत है, महिलाओं को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से बाहर निकलने की जरुरत है।

मानसिक चिंता से जूझ रही 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सारा सेलर पिछले कुछ समय से मानसिक चिंता से जूझ रही है, वो उन समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है,
महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढाने के लिये सारा टेलर के काम की कई लोग सराहना करते हैं।

विराट को किया था प्रपोज
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सदस्य सारा टेलर भारतीय कप्तान विराट कोहली की बड़ी फैन हैं, काफी समय पहले उन्होने विराट को प्रपोज भी किया था,
पांच साल पहले एक क्रिकेट फैन ने उनसे पूछा था कि उनका सबसे पसंदीदा क्रिकेटर कौन है, तो उन्होने विराट कोहली का नाम लिया था।