किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं इस क्रिकेटर के संघर्ष की कहानी, शादी के बाद किस्मत बदल गई
हनुमा विहारी ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में उन्होने पहला टेस्ट मैच खेला था।
टीम इंडिया के नये सदस्य ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने वेस्टइंडीज दौरे पर सबको प्रभावित किया है, उन्होने दोनों ही टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा, इस सीरीज में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हनुमा विहारी हैं, उन्होने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया, फिर दूसरी पारी में भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, कहा जा रहा है कि हनुमा की किस्मत शादी के बाद बदल चुकी है, आइये उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में आपको बताते हैं।मई में शादी
आपको बता दें कि 29 वर्षीय बल्लेबाज ने इसी साल मई में अपनी लांगटाइम प्रेमिका प्रीतिराज येरुवा से शादी की है, दोनों पिछले कुछ साल से डेट कर रहे थे,
हनुमा और प्रीति की शादी तेलुगू रीति-रिवाज से हुई, शादी की तस्वीर उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, इसके कैप्शन में उन्होने लिखा था, तुम्हारे चेहरे पर इस हंसी को बनाये रखने का वादा करता हूं, आई लव यू, आप सभी को प्यार और दुआओं के लिये शुक्रिया।
पिछले साल डेब्यू
हनुमा विहारी ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में उन्होने पहला टेस्ट मैच खेला था,
पहले ही टेस्ट में उन्होने शानदार अर्धशतक लगाया था, उन्होने 56 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद कहा जाने लगा था कि आने वाले दिनों में वो बड़ा क्रिकेटर बनकर उभऱ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी मौका
इंग्लैंड के बाद विहारी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी मौका दिया गया, इस सीरीज में उन्होने टीम की जरुरत के हिसाब से सलामी बल्लेबाज की भी भूमिका निभाई,
और अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराकर टेस्ट सीरीज जीती थी।


